उत्तराखंड

“चुनाव से पहले पुलिस महकमे में उठापटक, गढ़वाल में फिर 11 इंस्पेक्टर इधर से उधर.!

नरेश राठौड़ की फिर हरिद्वार वापसी, कुंदन सिंह राणा को देहरादून भेजा; आईजी गढ़वाल ने जारी किए आदेश, (देखें लिस्ट)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही पुलिस महकमे में चुनावी जमावट का सिलसिला तेज हो गया है। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के तहत एक ही जनपद में लगातार तैनाती वाले निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजने की कवायद जारी है। इसी क्रम में गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने 11 निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। निरीक्षक नरेश राठौर को एक बार फिर हरिद्वार भेजा गया है, वहीं कुंदन सिंह राणा को हरिद्वार से देहरादून स्थानांतरित किया गया है।दरअसल, निर्वाचन आयोग और शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक ऐसे पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया जाना है, जो पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जिस जनपद में तैनात थे, वर्तमान में भी उसी जनपद में नियुक्त हैं। चुनावी निष्पक्षता और प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को दूसरे जनपदों में भेजा जा रहा है।किसे कहां मिली नई तैनाती, देखिए पूरी सूची…..
आईजी गढ़वाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रदीप सिंह तोमर और निरीक्षक दिनेश कुमार को उत्तरकाशी से हरिद्वार भेजा गया है। निरीक्षक अजय सिंह को उत्तरकाशी से देहरादून, निरीक्षक विजय सिंह को पौड़ी से टिहरी और निरीक्षक राकेश कुमार को रुद्रप्रयाग से देहरादून स्थानांतरित किया गया है। वहीं निरीक्षक नरेश राठौर को देहरादून से हरिद्वार भेजा गया है। इसके अलावा निरीक्षक नरेंद्र गहलावत और निरीक्षक रविंद्र शाह को देहरादून से टिहरी, निरीक्षक कुंदन सिंह राणा को हरिद्वार से देहरादून, निरीक्षक जहांगीर अली को हरिद्वार से उत्तरकाशी तथा निरीक्षक चित्रगुप्त को चमोली से पौड़ी स्थानांतरित किया गया है।एसएसपी को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश…..
आईजी गढ़वाल की ओर से जारी आदेश में संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करते हुए अनुपालन आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे में हो रहे लगातार फेरबदल को निर्वाचन संबंधी तैयारियों का अहम हिस्सा माना जा रहा है। चुनाव से पहले अधिकारियों की तैनाती में बदलाव के साथ पुलिस महकमा अपनी प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा है। ऐसे में आने वाले दिनों में अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर भी निगाहें रहेंगी।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!