अपराधहरिद्वार

“देहरादून में बीच बाजार चपड़ से युवती का गला काटकर फरार हुआ सिरफिरा, सड़क पर तड़पती रही युवती, दर्दनाक मौत..

बाजार में सनसनी, तनाव के मद्देनज़र पुलिस तैनात, आरोपी की शिद्दत से चल रही तलाश..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून। शहर के व्यस्त मच्छी बाजार क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। बीच सड़क एक युवक ने युवती पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।मृतका की पहचान गुन्नु श्रीवास्तव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने युवती को सड़क पर बाहर बुलाया और अचानक हमला कर दिया। वारदात के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जुट गई और दुकानदारों ने सुरक्षा कारणों से अपनी दुकानें बंद कर दीं।पुलिस के मुताबिक, युवती ने दो दिन पहले खुदबुड़ा चौकी में आरोपी के खिलाफ धमकाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस एंगल को ध्यान में रखते हुए पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है, बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!