हरिद्वार

“सरकार आपके द्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खाट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की पीड़ा, अफसरों को मौके पर समाधान के दिए सख्त निर्देश, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत आयोजित मुख्य सेवक जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

पारंपरिक अंदाज में खाट पर बैठकर मुख्यमंत्री ने सीधे जनता से संवाद किया और अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।जन चौपाल में विभिन्न ग्रामों के प्रधानों एवं स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्रीय समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रार्थना पत्रों के शीघ्र समाधान के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जन समस्याओं पर किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का समाधान तत्काल संभव है, उनका मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि “मुख्य सेवक की चौपाल” सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच है। सरकार का उद्देश्य प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना तथा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में रोजगार सृजन की दिशा में अब तक 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं, जबकि स्वरोजगार और उद्यमिता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक कृषि तकनीकों को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी कार्य जारी है।उन्होंने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने को सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल और बाढ़ सुरक्षा के लिए 96 करोड़ रुपये की तटबंध परियोजना सहित विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के समन्वय से विकास योजनाओं को गति मिली है।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, हरिद्वार मेयर किरण जैसल, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल, विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, डॉ. मधु सिंह, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, देशराज कर्णवाल, जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, ओम प्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद, श्रीगंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, महंत ऋषिश्वरानन्द, संत जगजीत सिंह, बलवंत सिंह चौहान, राजीव शर्मा, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, अमन त्यागी, मनीष चौधरी, विक्रम भुल्लर, महंत रविदेव शास्त्री, तेलूराम वाल्मीकि, ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी, योगेश चौहान, पुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!