“हरिद्वार एसएसपी बनने के बाद नवनीत सिंह भुल्लर का पहला सैनिक सम्मेलन, कसे पेंच — समस्याएं छिपाने पर जताई नाराजगी..
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 35 पुलिसकर्मी सम्मानित, 30 जवान “मैन ऑफ द मंथ”, 5 महिला कर्मी “वुमन ऑफ द मंथ”..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: haridwar जनपद की कमान संभालते ही एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर एक्शन मोड में नजर आ रहे है। बुधवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित सम्मेलन कक्ष में उन्होंने बतौर एसएसपी हरिद्वार में अपना पहला सैनिक सम्मेलन लिया और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को साफ संदेश देते हुए व्यवस्था के पेंच कस दिए।
सम्मेलन के दौरान पूरे जनपद से केवल दो समस्याएं सामने आने पर एसएसपी ने नाराजगी जताते हुए इसे जमीनी हकीकत से अलग बताया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि सैनिक सम्मेलन से पहले अनिवार्य रूप से कर्मचारियों की बैठक लेकर उनकी वास्तविक समस्याओं की जानकारी करें और गंभीर समस्याओं से जूझ रहे कर्मियों को सम्मेलन में साथ लाया जाए, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।
कर्मचारियों की समस्याएं छिपाने पर सख्त रुख……
एसएसपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों की समस्याओं को दबाने के बजाय उन्हें सामने लाना जरूरी है। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और पुलिस व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को अधीनस्थों से बेहतर संवाद स्थापित करने की नसीहत भी दी।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 35 कर्मी सम्मानित……
सम्मेलन के अंत में कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुल 35 कर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें 29 पुलिस कर्मी, 1 होमगार्ड, 4 महिला पुलिस कर्मी और 1 महिला पीआरडी कर्मी शामिल रहे। सभी को “मैन ऑफ द मंथ” और “वुमन ऑफ द मंथ” का खिताब देकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
जनवरी 2026 “मैन/वुमन ऑफ द मंथ” सम्मानित कर्मियों की सूची……..
कोतवाली नगर: उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल, हे0का0 सतीश नौटियाल
थाना कनखल: म0का0 आराधना
थाना श्यामपुर: म0उ0नि0 रचना रानी
कोतवाली ज्वालापुर: का0 विक्रम तोमर
थाना बहादराबाद: उ0नि0 करम सिंह चौहान, का0 मुकेश नेगी
कोतवाली रानीपुर: का0 जसपाल सिंह
थाना सिड़कुल: हे0का0 जितेन्द्र मलिक, का0 गजेन्द्र प्रसाद
कोतवाली रुड़की: का0 गोविन्द तोमर
कोतवाली गंगनहर: हे0का0 रघुवीर सिंह
थाना कलियर: हे0का0 कुम्पाल सिंह
थाना पथरी: का0 अजीत तोमर
कोतवाली लक्सर: का0 महेन्द्र सिंह
थाना खानपुर: अ0उ0नि0 विजेन्द्र सिंह
थाना भगवानपुर: पीआरडी रीना
कोतवाली मंगलौर: म0का0 अंजू
थाना झबरेड़ा: हे0का0 ना0पु0 बिरेन्द्र शर्मा
थाना बुग्गावाला: हे0का0 गोपाल कुमार
सीआईयू रुड़की: का0 अजय काला
कार्यालय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण: हो0गा0 रामपाल
कार्यालय पुलिस अधीक्षक नगर: हे0का0 किशन डबराल
कार्यालय क्षेत्राधिकारी लाईन: हे0का0 अनिल रावत
एएनटीएफ: हे0का0 सुनील
पुलिस दूरसंचार: हे0का0 आशीष सिंह
फायर स्टेशन मायापुर: महिला फायरमैन दीपाली वर्मा
फायर स्टेशन सिड़कुल: फायरमैन महेश पुरोहित, फायरमैन सुनील चौहान
पुलिस लाइन हरिद्वार: का0 जसपाल
आईआरबी द्वितीय: का0 जितेन्द्र प्रसाद राय
अभियोजन कार्यालय: का0 अमित
सीपीयू हरिद्वार: उ0नि0 पवन नौटियाल
यातायात लाइन हरिद्वार: का0 टीपी कल्पेन्द्र कुमार
स्थानीय अभिसूचना इकाई: उ0नि0 अभि0 कबूल चन्द



