अपराधदेहरादून

“सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई..

कुख्यात संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी गैंग से भी जुड़े रहे दोनों शूटर, दो पिस्टल व सात कारतूस बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर सूचना मिली थी कि राठी गैंग के सदस्य देहरादून में सक्रिय हैं। 26 फरवरी को राजपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन से भानू चौधरी निवासी सहारनपुर और पारस निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।पूछताछ में सामने आया कि पारस पूर्व में मुख्तार अंसारी और संजीव जीवा गैंग का शूटर रह चुका है। दोनों की मौत के बाद वह सुनील राठी गैंग में शामिल हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी हरिद्वार और देहरादून की विवादित बेशकीमती जमीनों में हस्तक्षेप कर राठी के नाम पर उगाही कर रहे थे।जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पारस का जेल में निरुद्ध सुनील राठी से लगातार संपर्क था। मोबाइल फोन की जांच में कई संदिग्ध जानकारियां मिली हैं। पुलिस को हरिद्वार के एक विवादित प्रॉपर्टी डीलर की भूमिका की भी जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।एसटीएफ कप्तान अजय सिंह ने बताया कि राज्य में सक्रिय अपराधियों और बाहरी संदिग्ध तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य नेटवर्क और संभावित वारदातों की जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस टीम…..
निरीक्षक अबुल कलाम
उपनिरीक्षक विद्यादत्त जोशी
उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी
अपर उपनिरीक्षक मनोज बेनीवाल
हेड कांस्टेबल संजय कुमार
हेड कांस्टेबल वृजेन्द्र चौहान
हेड कांस्टेबल सुधीर केसला
कांस्टेबल मोहन असवाल
थाना राजपुर…
निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत, प्रभारी थाना राजपुर
उपनिरीक्षक अर्जुन गुसाईं, चौकी प्रभारी आईटी पार्क
कांस्टेबल रोबिन रमोला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!