अपराधहरिद्वार

“हाथ-पैर बांधकर ‘कबूलनामे’ का खेल! नाबालिगों से बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार..

नामी कंपनी में शर्मनाक करतूत—दस्तावेजों में हेराफेरी कर नाबालिगों से खतरनाक काम, मारपीट का वीडियो भी आया सामने..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नाबालिग लड़कियों से कथित रूप से बंधुआ मजदूरी कराए जाने, उनके दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर हाथ-पैर बांधकर मारपीट करने जैसी गंभीर घटनाओं का खुलासा हुआ है।

इतना ही नहीं, पीड़िताओं पर चोरी कबूल करवाने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्लांट हेड को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया और जांच तेज कर दी गई। एसएसपी ने साफ निर्देश दिए हैं कि नाबालिगों के शोषण जैसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।थाना सिडकुल प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि कार्तिक एंटरप्राइजेज कंपनी में कार्यरत कुछ महिलाओं/लड़कियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि कंपनी के प्लांट हेड रजनीश शर्मा व अन्य ने दो नाबालिग लड़कियों के आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर उन्हें काम पर रखा और 24 मार्च को उन्हें ऑफिस में बुलाकर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से घटना से संबंधित वीडियो भी बरामद हुआ, जिसमें लड़कियों के हाथ-पैर बांधकर मारपीट किए जाने के दृश्य सामने आए। साथ ही, दस्तावेजों की जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि पीड़िताओं के आधार कार्ड की फोटोकॉपी में उम्र बढ़ाई गई थी। हैरानी की बात यह है कि किशोरियों से वेल्डिंग मशीन जैसे खतरनाक कार्य भी कराए जा रहे थे।पुलिस ने मुख्य आरोपी रजनीश शर्मा (42 वर्ष) निवासी रामपुर जेवर, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) हाल निवासी बहादराबाद को हिरासत में ले लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!