अपराधहरिद्वार

“ऑपरेशन प्रहार: पिरान कलियर में अवैध शराब के ठिकाने पर छापा, 113 पव्वों के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर: अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान में पिरान कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में देशी शराब के पव्वे बरामद किए गए। पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद भर में अपराधियों, असामाजिक तत्वों और अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में पिरान कलियर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है और संदिग्धों पर पैनी नजर बनाए हुए है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत ग्राम मेहवड़कला में छापेमारी की गई, जहां उपनिरीक्षक विनोद गोला की टीम ने दो आरोपियों को 113 पव्वे अवैध देशी शराब (माल्टा) के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी अमित सैनी पुत्र साधूराम, निवासी मेहवड़कला व सतीश सैनी पुत्र मोहल्लड़ सिंह, निवासी मोहम्मदपुर पांडा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, हेडकांस्टेबल जमशेद अली, हेडकांस्टेबल रविन्द्र बालियान व सुनील चौहान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!