अपराधहरिद्वार

“48 घंटे में ‘ब्लाइंड मर्डर’ का पर्दाफाश: हरिद्वार पुलिस की सटीक जांच से हत्यारे सलाखों के पीछे..

नशा बना जान का दुश्मन, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कानून से बच निकलने की कोशिश करने वालों के लिए हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है। महज 48 घंटे के भीतर लावारिस शव के सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर पुलिस ने अपनी मुस्तैदी, प्रोफेशनल जांच और तेज़ एक्शन का दम दिखाया है। इस कार्रवाई ने न सिर्फ शहर में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया है, बल्कि अपराधियों के बीच खौफ भी कायम किया है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चला सख्त अभियान….
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के प्रभावी नेतृत्व और सख्त दिशा-निर्देशों के चलते हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। एसएसपी द्वारा मामले की गहन मॉनिटरिंग करते हुए गठित टीमों को स्पष्ट रणनीति दी गई, जिसका नतीजा रहा कि एक जटिल और अज्ञात हत्याकांड का खुलासा बेहद कम समय में संभव हो सका।शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में खुली हत्याकांड की गुत्थी…..
शहर कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में अज्ञात शव के मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। 14 अप्रैल को राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारी द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति के शव की सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 45 वर्षीय व्यक्ति को लहूलुहान हालत में पाया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पहचान न होने पर पुलिस ने स्वयं वादी बनकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया और फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए।जांच के दौरान पुलिस ने गंगा घाटों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और पार्किंग क्षेत्रों में पूछताछ के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल सर्विलांस का सहारा लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी नशे के आदी हैं और मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते, जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी रणनीति बदली। देर रात गश्त के दौरान हिल बाईपास फ्लाईओवर के पास दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, जो भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि 13 अप्रैल की रात हरकी पैड़ी के पास नशा करने के बाद वे मोतीचूर क्षेत्र पहुंचे, जहां एक बाबा से बीड़ी मांगने के दौरान उसकी जेब में पैसे देखकर लालच में आ गए। पैसे मांगने पर विवाद हुआ और गुस्से में दोनों ने बाबा को सुनसान जगह ले जाकर पत्थरों से वार कर हत्या कर दी और पैसे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार उर्फ चिकना (इटावा, यूपी) और रोहित कुमार (पटना, बिहार) को गिरफ्तार कर लिया है।एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट की रही अहम भूमिका….
इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे में शहर कोतवाली के एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। उनकी सूझबूझ और सक्रियता के चलते जांच को सही दिशा मिली और आरोपियों तक पुलिस तेजी से पहुंच सकी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।पुलिस टीम (कोतवाली नगर हरिद्वार)…
प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट, उपनिरीक्षक नवीन नेगी, उपनिरीक्षक संजीत कण्डारी, उपनिरीक्षक विक्रम बिष्ट, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, हेडकांस्टेबल सतीश नोटियाल, हेडकांस्टेबल सतेंद्र कुमार, हेडकांस्टेबल संजीव राणा, कांस्टेबल सुनील चौहान, कांस्टेबल रमेश चौहान, कांस्टेबल वसीम (CIU) शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!