“हरिद्वार को मिला नया समर डेस्टिनेशन, “डायमंड स्पोर्ट्स क्लब” में खेल और मनोरंजन का अनोखा संगम..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: गर्मियों की छुट्टियों में परिवार और बच्चों को मनोरंजन के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख करने की जरूरत नहीं है। ज्वालापुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए एक्कड़ मार्ग स्थित डांडी चौक के पास शुरू हुआ डायमंड स्पोर्ट्स क्लब एवं वाटर पार्क आकर्षण का नया केंद्र बन गया है। हाल ही में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने इसका उद्घाटन किया था।
युवा उद्यमी रहमान अंसारी और फुरकान अंसारी की पहल पर शुरू किए गए इस क्लब में खेल और मनोरंजन का बेहतरीन मेल देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में युवा और बच्चे यहां स्विमिंग पूल का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। वहीं क्रिकेट और अन्य खेलों के शौकीनों के लिए नेट प्रैक्टिस समेत खेल गतिविधियों की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
क्लब की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने का अवसर मिल रहा है। रोजाना घंटों तक खिलाड़ी नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं और खेल कौशल को बेहतर बनाने में जुटे हैं। खेल प्रेमियों का कहना है कि इस तरह की सुविधाएं पहले क्षेत्र में सीमित थीं, लेकिन डायमंड स्पोर्ट्स क्लब ने युवाओं को एक नया मंच उपलब्ध कराया है।
परिसर में हरियाली, आकर्षक लाइटिंग और स्वच्छ वातावरण लोगों को खासा पसंद आ रहा है। इसके अलावा खाने-पीने की समुचित व्यवस्था भी की गई है। क्लब प्रबंधन ने प्रवेश और अन्य सुविधाओं के शुल्क भी सामान्य रखे हैं, जिससे हर वर्ग के लोग यहां पहुंचकर मनोरंजन और खेल गतिविधियों का लाभ उठा सकें। गर्मी के मौसम में रोजाना सैकड़ों लोग यहां पहुंच रहे हैं।
स्थानीय लोगों का मानना है कि डायमंड स्पोर्ट्स क्लब केवल एक वाटर पार्क नहीं, बल्कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और परिवारों को स्वस्थ मनोरंजन उपलब्ध कराने वाला केंद्र बनकर उभरा है। ज्वालापुर, हरिद्वार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह सुविधा किसी बड़े तोहफे से कम नहीं मानी जा रही है।
—————————————
गर्मी से राहत और खेल सुविधाओं के कारण डायमंड स्पोर्ट्स क्लब युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। युवा खिलाड़ी अंशुल चौहान का कहना है कि अब नेट प्रैक्टिस के लिए दूर नहीं जाना पड़ता, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा फायदा मिल रहा है। वहीं मोहम्मद अयान ने स्विमिंग पूल की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की।
कॉलेज छात्र राहुल सैनी के अनुसार क्लब ने युवाओं को सकारात्मक माहौल दिया है। स्थानीय निवासी शारिक, रजत व सुहेल ने इसे परिवारों के लिए बड़ी सौगात बताया, जबकि क्रिकेट खिलाड़ी विशाल कुमार का कहना है कि यहां की सुविधाएं स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही हैं।
—————————————
कम समय में ही डायमंड स्पोर्ट्स क्लब ज्वालापुर, हरिद्वार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए पसंदीदा स्थान बन गया है। खेल, मनोरंजन और पारिवारिक माहौल का यह केंद्र क्षेत्र के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं माना जा रहा है।
क्लब के संचालन और व्यवस्थाओं में हारून अंसारी, फरीद अंसारी, मंसूर अंसारी और समीर अंसारी समेत अन्य सहयोगी भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सामूहिक प्रयासों से क्लब में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।



