अपराधहरिद्वार

“रील बनी मुसीबत, वायरल वीडियो ने खुलवा दी चालक की पूरी कुंडली, लाइक्स और व्यूज के चक्कर में सीज हो गई XUV..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: खतरनाक स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई। वीडियो वायरल होते ही हरिद्वार पुलिस हरकत में आई और कुछ ही देर में वाहन की पहचान कर उसे सीज कर दिया। रानीपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि सड़कें स्टंटबाजी के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षित सफर के लिए हैं।जानकारी के अनुसार, बीएचईएल स्टेडियम के समीप एक एक्सयूवी कार द्वारा खतरनाक स्टंट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और वाहन संख्या UK08 AJ 9581 की पहचान की।

जांच में पता चला कि वाहन चालक साजिद पुत्र फुरकान व अनस पुत्र महमूद हसन निवासी एक्कड़ खुर्द, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार है। इसके बाद पुलिस ने चालक और स्टंट कर रहे युवक को हिरासत में ले लिया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक्सयूवी वाहन को सीज कर दिया।हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि सड़कें स्टंटबाजी के लिए नहीं हैं। यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल व हेड कांस्टेबल गोपीचंद पूनिया शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!