“हरिद्वार पुलिस का मिशन बना मुस्कान की वजह, खोए मोबाइल लौटे तो खिल उठी चेहरों पर खुशी..
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में रुड़की पुलिस की सराहनीय पहल, 20 लोगों को वापस मिली उनकी खुशियां..

पंच👊नामा
रुड़की: मोबाइल खोने के बाद मायूस हुए लोगों के चेहरों पर उस समय फिर से मुस्कान लौट आई, जब हरिद्वार पुलिस ने तकनीक का सहारा लेकर उनके खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिए।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार ऐसे प्रयास कर रही है कि हर खोया मोबाइल अपने असली मालिक तक वापस पहुंच सके।
इसी कड़ी में कोतवाली रुड़की पुलिस ने एक और सराहनीय सफलता हासिल करते हुए 20 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किए।
रुड़की क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके असली स्वामियों को लौटाए गए।
अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी। मोबाइल स्वामियों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में कोतवाली रुड़की पुलिस टीम ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का परीक्षण करते हुए तकनीकी सहायता से कुल 20 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए।
बरामदगी के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आमजन की सुविधा और उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए इस प्रकार का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।



