अपराधहरिद्वार

“पड़ोसी से विवाद में वकील ने रची साजिश, तीन हजार देकर कराया हमला, चार गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; पड़ोसी से विवाद में एक वकील ने कथित तौर पर तीन हजार रुपये देकर चार युवकों को हमला करने के लिए तैयार किया। बीएचईएल में ड्यूटी पर जा रहे पड़ोसी को रास्ते में रोककर युवकों ने लाठी-डंडों और बेल्ट से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। रानीपुर पुलिस ने मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।13 अगस्त की सुबह हुआ था हमला…..
पुलिस के अनुसार, एच-135 शिवालिक नगर निवासी मोहित चौधरी 13 अगस्त की सुबह बीएचईएल ड्यूटी पर जा रहे थे। सेक्टर पांच-बी खोखा मार्केट के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपितों ने मोहित से मारपीट करते हुए संदीप वर्मा को पांच लाख रुपये देने और जान से मारने की धमकी दी। उनकी बुलेट की चाबी भी निकालकर जंगल में फेंक दी।पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि एक परिचित ने उन्हें सिडकुल में नौकरी और रोशनाबाद में सब्जी की ठेली लगवाने के नाम पर अधिवक्ता संदीप वर्मा से मिलवाया था। वकील का मोहित से पहले से विवाद था। आरोपितों के मुताबिक, संदीप वर्मा ने मोहित पर अपनी बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसे पीटकर डराने को कहा और खर्च के लिए तीन हजार रुपये दिए।मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। चार सितंबर को न्यू टिहरी विस्थापित आर्मी ग्राउंड गुजर बस्ती से हरविंदर सिंह उर्फ बाबी उर्फ पहलवान निवासी मौजमपुर सदात, नजीबाबाद; आकाश निवासी जुल्फकारपुर गढ़ी, नजीबाबाद; ऋषभ निवासी ढाकी हुसैनपुर, नजीबाबाद और हिमांशु निवासी जगदीशपुर, नजीबाबाद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक मंदीप सिंह, कांस्टेबल विवेक गुसाईं, प्रेम सिंह और महेंद्र सिंह शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!