हरिद्वार

“पुलिस कप्तान नवनीत सिंह ने निचले स्तर पर हिलाया सिस्टम, लंबे समय से एक ही थाना-कोतवाली में जमे 76 पुलिसकर्मी इधर से उधर..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; लंबे समय से एक ही थाना-कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों को लेकर एसएसपी नवनीत सिंह ने निचले स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। निर्धारित समयावधि पूरी कर चुके 76 पुलिसकर्मियों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए गए हैं। तबादला सूची में नगर कोतवाली, कनखल, ज्वालापुर, रानीपुर, सिडकुल, श्यामपुर, बहादराबाद, रुड़की समेत जिले के विभिन्न थाना-कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं।नगर कोतवाली में रानीपुर से कांस्टेबल प्रीतपाल सिंह सैनी, सिडकुल से कांस्टेबल प्रदीप कुमार, विजय नेगी और योगेंद्र सिंह, बहादराबाद से कांस्टेबल अंकित कुमार, ज्वालापुर से कांस्टेबल बलवंत सिंह, हंसरवीर और दशरथ सिंह तथा मंगलौर से कांस्टेबल उत्तम सिंह और सिडकुल से कांस्टेबल हरिप्रकाश को भेजा गया है। महिला कांस्टेबल पूजा शर्मा का रानीपुर से नगर कोतवाली तबादला किया गया है।कनखल में बहादराबाद से कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह चौहान, पथरी से कांस्टेबल सुबोध शर्मा और ज्वालापुर से कांस्टेबल रणवीर सिंह को भेजा गया है। वहीं नगर कोतवाली से महिला कांस्टेबल अनीता थापा को कनखल भेजा गया है। श्यामपुर में सिडकुल से कांस्टेबल गजेंद्र प्रसाद, रानीपुर से कांस्टेबल राजेंद्र सिंह रौतेला, ज्वालापुर से कांस्टेबल कृष्ण कुमार और दीपक चौहान की तैनाती की गई है।रानीपुर में पथरी से कांस्टेबल राकेश सिंह नेगी, श्यामपुर से कांस्टेबल तेजेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह नेगी, बहादराबाद से कांस्टेबल रणजीत सिंह तथा कनखल से महिला कांस्टेबल अंजिता पंवार को भेजा गया है। सिडकुल में ज्वालापुर से कांस्टेबल प्रदीप सिंह नेगी, अजय सिंह पंवार और गोपाल सिंह, ज्वालापुर से ही कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह तोमर, बहादराबाद से कांस्टेबल सौरभ सिंह, नगर कोतवाली से कांस्टेबल सचिन कुमार और ज्वालापुर से कांस्टेबल खजान सिंह चौहान को भेजा गया है।ज्वालापुर में पथरी से कांस्टेबल सुशील कुमार, कनखल से कांस्टेबल सतेन्द्र रावत, नगर कोतवाली से कांस्टेबल राहुल धनिक, सुमित, विनोद रावत, अरविंद नेगी, प्रदीप सिंह और ब्रजमोहन सिंह, कनखल से कांस्टेबल उम्मेद सिंह और मनोज असवाल तथा रानीपुर से कांस्टेबल शीशपाल राणा को भेजा गया है। बहादराबाद में लक्सर से कांस्टेबल नवीन चंद्र, कलियर से कांस्टेबल फुरकान अहमद, सिडकुल से कांस्टेबल विक्रम सिंह, मंगलौर से कांस्टेबल संजय कुमार, श्यामपुर से कांस्टेबल अजय तथा नगर कोतवाली से कांस्टेबल सुनील चौहान और हिमांशु पंत को भेजा गया है। रुड़की में बहादराबाद से कांस्टेबल विवेकानंद, ज्वालापुर से कांस्टेबल बारु सिंह तोमर और सुनील दत्त, खानपुर से कांस्टेबल बलवीर सिंह तथा लक्सर से महिला कांस्टेबल पूनम को भेजा गया है।गंगनहर में श्यामपुर से कांस्टेबल सिद्धार्थ कुमार और बहादराबाद से कांस्टेबल विकास थापा को भेजा गया है। भगवानपुर में बुग्गावाला से कांस्टेबल हरिओम और लक्सर से कांस्टेबल अरविंद चंदेल की तैनाती की गई है। कलियर में बहादराबाद से कांस्टेबल शाह आलम और रुड़की से कांस्टेबल विकास त्यागी को भेजा गया है। बुग्गावाला में रुड़की से कांस्टेबल शूरवीर को भेजा गया है। लक्सर में रुड़की से कांस्टेबल डोडी सिंह चौहान और भगवानपुर से कांस्टेबल संजय कुमार को भेजा गया है। पथरी में मंगलौर से कांस्टेबल मनीष कुमार, झबरेड़ा से कांस्टेबल नसीबुद्दीन और रानीपुर से कांस्टेबल नरेंद्र सिंह राणा की तैनाती की गई है।खानपुर में भगवानपुर से कांस्टेबल नाजिम, नगर कोतवाली से कांस्टेबल महेंद्र सिंह, ज्वालापुर से कांस्टेबल महेंद्र सिंह और रुड़की से महिला कांस्टेबल कविता बहुगुणा को भेजा गया है।
मंगलौर में कलियर से कांस्टेबल मोहम्मद आबिद, सिडकुल से कांस्टेबल तनवीर अली और नगर कोतवाली से कांस्टेबल सौरभ नौटियाल को भेजा गया है। वहीं झबरेड़ा में नगर कोतवाली से कांस्टेबल राजेश सेमल्टी, सिडकुल से कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और भगवानपुर से कांस्टेबल परम सिंह को भेजा गया है।एसएसपी के इस फेरबदल से लंबे समय से एक ही थाना-कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!