हरिद्वार

“जिला कारागार में जन्मे श्रीकृष्ण, कैदियों ने सजाई झांकियां; मंत्री प्रदीप बत्रा ने बढ़ाया बंदियों का उत्साह..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; जिला कारागार रोशनाबाद में जन्माष्टमी का पर्व इस बार अनूठे अंदाज में मनाया गया। जेल की चारदीवारी के बीच कैदियों और बंदियों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत करते हुए आकर्षक झांकियां सजाईं।

कृष्ण जन्म से जुड़े प्रसंगों का मंचन कर बंदियों ने धार्मिक आयोजन को यादगार बना दिया। जेल परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान भक्तिमय माहौल नजर आया।जन्माष्टमी के अगले दिन कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा जिला कारागार रोशनाबाद पहुंचे। उन्होंने जेल परिसर में बंदियों की ओर से तैयार की गई श्रीकृष्ण लीला की झांकियों का अवलोकन किया।

विभिन्न पात्रों का अभिनय करने वाले बंदियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। मंत्री ने बंदियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि जेल में निरुद्ध व्यक्ति भी समाज का हिस्सा हैं। उनके भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ऐसे आयोजन बंदियों के भीतर आत्मविश्वास पैदा करने के साथ उन्हें बेहतर जीवन की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर बंदियों को धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए श्रीकृष्ण लीला का आयोजन कराया गया। बंदियों ने पूरे उत्साह के साथ झांकियां तैयार कीं और विभिन्न पात्रों का अभिनय किया। जेल प्रशासन का प्रयास है कि बंदियों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनमें सकारात्मक बदलाव लाया जाए, जिससे सजा पूरी करने के बाद वे समाज की मुख्यधारा में बेहतर तरीके से लौट सकें।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!