हरिद्वार

“सुरों की महफिल में शुरू हुआ ‘स्वर गंगा कराओके परिवार’ का सफर..

ग्रुप के 25 सदस्यों की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां, संगीत के साथ दिखी आत्मीयता..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: मधुर गीतों की धुन, सुरीली आवाजों और तालियों की गूंज के बीच ‘स्वर गंगा कराओके परिवार’ का शुभारंभ हुआ। मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में करीब 25 सदस्यों ने अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गीतों की प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम में सदस्यों के बीच पारिवारिक स्नेह और आत्मीयता भी नजर आई।कार्यक्रम का शुभारंभ गोपाल कृष्ण शर्मा, अजय चतुर्वेदी, संदीप गुप्ता, दीपक मिश्रा, मेहताब आलम और डॉ. प्रेम लूथरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सदस्यों ने कराओके पर एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। गोपाल कृष्ण शर्मा ने माउथ ऑर्गन की मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी।कार्यक्रम में आदित्य, अजय चतुर्वेदी, अनिल शर्मा, अनिरुद्ध, एडवोकेट अनिल, दीपक मिश्रा, फारुख अंसारी, गंगा जोशी, गौरव, गोपाल कृष्ण शर्मा, हर्ष शर्मा, इंद्र, अक्षत, मेहताब आलम, राहुल बिरला, सुशील अग्रवाल, रवि अरोड़ा, संदीप गुप्ता, गोपाल भटनागर, डॉ. प्रेम लूथरा, अरुणा, मीनाक्षी तनेजा और रचना सहित सदस्यों ने अपनी प्रस्तुतियों से महफिल में रंग भर दिया।अजय चतुर्वेदी ने कहा कि परिवार का उद्देश्य संगीत के माध्यम से लोगों को जोड़ना और हर उम्र के व्यक्ति को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है। संदीप गुप्ता ने कहा कि संगीत मन को सुकून देने और तनाव कम करने का बेहतर माध्यम है। परिवार की कोशिश अधिक से अधिक लोगों को संगीत से जोड़ने की है। गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि कराओके के माध्यम से सदस्य अपनी गायन प्रतिभा को निखार रहे हैं और एक-दूसरे का उत्साह बढ़ा रहे हैं।परिवार की ओर से बताया गया कि संगीत की यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी। अगला कार्यक्रम अक्टूबर में आयोजित किया जाएगा। बच्चों, युवाओं, बड़ों और बुजुर्गों को संगीत से जोड़कर उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देने पर जोर रहेगा। परिवार का मानना है कि संगीत उम्र का मोहताज नहीं होता और हर उम्र में जीवन में नई ऊर्जा और आनंद भर सकता है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!