अपराधदेहरादून

“महिला जज का आरोप, सुनसान रास्ते पर ले गया रैपिडो चालक, अपहरण का किया प्रयास..

राजधानी देहरादून में सामने आई घटना से मचा हड़कंप, चालक को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; राजधानी में रैपिडो कार से सफर के दौरान महिला जज के साथ कथित अभद्रता और अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला जज ने चालक पर तय किराये से दोगुने पैसे मांगने, विरोध करने पर रास्ता बदलकर सुनसान जगह ले जाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी मामला चर्चा में है।घटना 21 अक्टूबर की शाम की बताई जा रही है। महिला जज ने बलबीर रोड स्थित जजेज कॉलोनी से मालदेवता के पास सौड़ा सरोली जाने के लिए रैपिडो कार बुक की थी। शिकायत के मुताबिक, सफर के दौरान चालक ने करीब नौ किलोमीटर की दूरी के लिए तय किराये से दोगुनी रकम मांगनी शुरू कर दी। महिला जज ने जब इसका विरोध किया तो चालक ने कथित तौर पर रास्ता बदल दिया और उन्हें सुनसान स्थान पर ले गया।महिला जज का आरोप है कि किराये को लेकर विरोध करने पर चालक ने उनके साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं, उसने पुलिस में अपनी पहचान होने की बात कहकर उन्हें धमकाया भी। आरोप है कि इसके बाद चालक जजेज कॉलोनी के गेट पर पहुंच गया और वहां हंगामा करते हुए सुरक्षा गार्ड को भी धमकी दी।महिला जज ने अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डालनवाला पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चालक को हिरासत में ले लिया है। उसकी पहचान मोहन खत्री निवासी थराली, जिला चमोली के रूप में हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!