हरिद्वार

“हरिद्वार में कप्तान का ‘डबल एक्शन’, 30 पुलिसकर्मियों को सम्मान तो थानेदारों को सख्त हिदायत..

सैनिक सम्मेलन में जवानों की समस्याएं सुनकर मौके पर किया निस्तारण, अपराध गोष्ठी में नशा तस्करों की संपत्ति जब्तीकरण में तेजी लाने के निर्देश; विवेचनाओं में देरी पर कार्रवाई की चेतावनी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; अपराधियों पर शिकंजा कसने और पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को एक तरफ उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों की पीठ थपथपाई, तो दूसरी तरफ लापरवाही बरतने वालों को सख्त संदेश भी दिया। पुलिस कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित सैनिक सम्मेलन और सितंबर माह की अपराध गोष्ठी में कप्तान ने जवानों की समस्याएं सुनीं, उनका मौके पर निस्तारण कराया और अपराधों के खुलासे, बरामदगी व कानून-व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं और इकाइयों से जुड़े 30 पुलिसकर्मियों को मैन/वूमेन ऑफ द मंथ के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं, थाना प्रभारियों को नशा तस्करों की संपत्ति जब्तीकरण की प्रक्रिया तेज करने और विवेचनाएं निर्धारित समय में पूरी करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।जवानों की समस्याएं सुनीं, 30 कर्मियों को मिला सम्मान……
सैनिक सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने एसपी सिटी दीपक कुमार, एसपी देहात अभय सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न थानों, कार्यालयों और शाखाओं से पहुंचे पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कप्तान ने अभिभावक की भूमिका निभाते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया।इसके बाद सितंबर 2026 में अपराधों के अनावरण, आरोपियों की गिरफ्तारी और अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 30 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। एसएसपी ने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अन्य जवानों को भी अपने काम से सहकर्मियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।एसएसपी ने कहा कि पुलिस धरातल पर काम करती है और प्रत्येक दिन खुद को साबित करने के कई अवसर मिलते हैं। जवान पूरी लगन से समाज को अपराधमुक्त बनाने, नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और आमजन के बीच पुलिस का भरोसा मजबूत करने के लिए काम करें।अपराधों की समीक्षा, थानेदारों को सख्त निर्देश…..
सैनिक सम्मेलन के बाद आयोजित अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने सितंबर माह में जनपद में हुए अपराधों की शीर्षकवार समीक्षा की। अपराधों के अनावरण, रिकवरी और पुलिस कार्रवाई के आंकड़ों को परखते हुए कुछ थाना प्रभारियों को प्रदर्शन सुधारने और बरामदगी की दर बेहतर करने की हिदायत दी गई।कप्तान ने नशा तस्करी, वाहन चोरी, हुड़दंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अधिक सक्रियता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेशेवर नशा तस्करों की चल-अचल संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पत्राचार शीघ्र पूरा करने और सर्किल प्रभारियों को इन मामलों की नियमित निगरानी कर प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।त्योहारों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर जोर…..
त्योहारी सीजन को देखते हुए एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों के सुगम आवागमन के लिए की गई तैयारियों का फीडबैक लिया। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों से सुझाव भी मांगे गए। उन्होंने थाना प्रभारियों को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने और चेतक पर नियुक्त कर्मियों की जिम्मेदारियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त न हों।विवेचनाओं में देरी पर होगी विभागीय कार्रवाई…..
एसएसपी ने सभी विवेचकों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर विवेचनाओं की आवश्यक कार्रवाई पूरी करें। यदि किसी मामले में अतिरिक्त समय की जरूरत हो, तो संबंधित अधिकारी से अनुमति प्राप्त की जाए। अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित विवेचक के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने आवंटित सीयूजी नंबर पर आने वाली कॉल रिसीव करने, जनता की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए गए। सितंबर 2026 के मैन/वूमेन ऑफ द मंथ….. सम्मानित किए गए सभी 30 पुलिसकर्मियों के नाम इस प्रकार हैं—
कोतवाली नगर
1:- कांस्टेबल राकेश
कोतवाली कनखल
2:- कांस्टेबल वीरेन्द्र चौहान
3:- कांस्टेबल दिग्पाल भंडारी
कोतवाली श्यामपुर
4:- हेड कांस्टेबल मनोज रतूड़ी
कोतवाली ज्वालापुर
5:- उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान
कोतवाली रानीपुर
6:- कांस्टेबल अमन तोमर
कोतवाली सिड़कुल
7:- उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट
8:- कांस्टेबल दीपक दानू
कोतवाली बहादराबाद
9:- उपनिरीक्षक अजय कुमार
10:- कांस्टेबल बलवन्त सिंह
कोतवाली रुड़की
11:- हेड कांस्टेबल गजपाल
12:- कांस्टेबल हरि सिंह
कोतवाली झबरेड़ा
13:- हेड कांस्टेबल मोहन खोलिया
कोतवाली भगवानपुर
14:- कांस्टेबल विनोद चौहान
कोतवाली कलियर
15:- हेड कांस्टेबल जमशेद अली
सीआईयू हरिद्वार
16:- कांस्टेबल वसीम अकरम
सीआईयू रुड़की
17:- हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी
कार्यालय क्षेत्राधिकारी मंगलौर
18:- कांस्टेबल विनोद कुमार
पुलिस दूरसंचार
19:- हेड कांस्टेबल कमल सिंह
अभियोजन कार्यालय हरिद्वार
20:- महिला कांस्टेबल मंजू बिष्ट
फायर स्टेशन मायापुर
21:- फायरमैन संदीप जोशी
फायर स्टेशन सिड़कुल
22:- महिला फायरमैन सुमन शर्मा
यातायात हरिद्वार
23:- उपनिरीक्षक नरेन्द्र रावत
24:- कांस्टेबल नवीन पंवार
पुलिस लाइन हरिद्वार
25:- सहायक उपनिरीक्षक (एमटी) हर्षवर्धन पंत
26:- कांस्टेबल बबलू राणा
46वीं वाहिनी
27:- कांस्टेबल करन सिंह
महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, मायापुर
28:- होमगार्ड राकेश कुमार
अभिसूचना इकाई हरिद्वार
29:- हेड कांस्टेबल अरुण नौटियाल
गौवंश संरक्षण स्क्वाड
30:- हेड कांस्टेबल पूरण सिंह दानू

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!