हरिद्वार

“स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयासों से दयाल कॉलोनी में लगेंगे चार चांद, पार्क का होगा कायाकल्प..

एचआरडी के माध्यम से जल्द कराया जाएगा पार्क का सौंदर्यीकरण, प्रतिनिधिमंडल ने कॉलोनी की समस्याओं से कराया अवगत..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमालपुर कला स्थित दयाल एनक्लेव कॉलोनी की तस्वीर बदलने की दिशा में पहल हुई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयासों से कॉलोनी के पार्क का कायाकल्प होने की उम्मीद जगी है। स्वामी यतीश्वरानंद ने कॉलोनीवासियों के प्रतिनिधिमंडल को एचआरडी के माध्यम से दयाल पार्क का सौंदर्यीकरण शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों का लाभ आमजन तक पहुंचना चाहिए। सड़क, पार्क और सार्वजनिक स्थलों को बेहतर बनाना भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी जिम्मेदारी है।जमालपुर कला क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों, विशेषकर दयाल एनक्लेव कॉलोनी के आसपास सड़कों के निर्माण के प्रति आभार जताने के लिए समाजसेवी राजेश अनेजा, सुभाष अनेजा, दिनेश शर्मा और संजय वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल वेद मंदिर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने स्वामी यतीश्वरानंद को कॉलोनी की समस्याओं से अवगत कराते हुए दयाल पार्क का सौंदर्यीकरण कराने का आग्रह किया। इस पर उन्होंने पार्क का सौंदर्यीकरण जल्द कराने का भरोसा दिया।इस दौरान समाजसेवी दिनेश शर्मा और शांतनु शर्मा ने मंदिर की रंगाई-पुताई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य स्वयं कराने की घोषणा की। इस पहल का उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया और दिनेश शर्मा, शांतनु शर्मा एवं विकास पुंडीर का उत्साहवर्धन किया।समाजसेवी एवं पत्रकार संजय वर्मा ने दयाल एनक्लेव गेट से मंदिर तक की क्षतिग्रस्त सड़क का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग से पानी फैक्ट्री तक सड़क निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली है, लेकिन पार्क और कॉलोनी तक जाने वाली सड़क अभी भी टूटी हुई है। उन्होंने इसका निर्माण भी शीघ्र कराने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी नाथीराम, विपिन चौधरी, जोगिंदर सिंह मावी, प्रवेश गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, मंदिर के पुजारी हरीश शास्त्री सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!