अपराधदेहरादून

“तीन लाख की स्मैक लेकर घूम रहा था शाहरुख, पटेल नगर पुलिस ने दबोचा.!

नशेड़ियों को छोटी-छोटी पुड़िया बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की थी तैयारी, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पटेलनगर पुलिस की कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; जल्दी और मोटा पैसा कमाने की चाहत में नशे के काले धंधे में उतरे एक युवक को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी स्थानीय नशे के आदी लोगों को छोटी-छोटी मात्रा में स्मैक बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये कीमत की 9.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी अभियान के तहत पटेल नगर पुलिस को यह सफलता मिली।इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ के नेतृत्व में कोतवाली पटेल नगर की पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वाहिद उर्फ शाहरुख (30 वर्ष) पुत्र साजिद, निवासी 216 ब्राह्मण वाला, मदीना मस्जिद, पटेल नगर के रूप में हुई।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में नशा तस्करी के धंधे में शामिल हो गया था। बरामद स्मैक को वह थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्थानीय नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में आशीष कुमार, चौकी प्रभारी बाजार व कांस्टेबल विक्रांत शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!