
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; आम आदमी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ बढ़ाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। हरिद्वार स्थित जिला कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसरार मंसूरी को जिला उपाध्यक्ष, इस्तखार अली को रानीपुर विधानसभा संगठन मंत्री, इरशाद अहमद को वार्ड नंबर 51 का उपाध्यक्ष और हारून मंसूरी को वार्ड उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, बैठक के दौरान कई नए लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने का ऐलान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन रानीपुर विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष मोहन गुप्ता ने किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी आमजन के हितों और उनकी समस्याओं को लेकर लगातार काम कर रही है। संगठन में नए लोगों के जुड़ने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।
पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बताए रास्ते पर चलते हुए पार्टी की विचारधारा और मर्यादा को बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।
इन कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी….
बैठक के दौरान इसरार मंसूरी को जिला उपाध्यक्ष, इस्तखार अली को रानीपुर विधानसभा संगठन मंत्री, इरशाद अहमद को वार्ड नंबर 51 का उपाध्यक्ष और हारून मंसूरी को वार्ड उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कई लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता…..
कार्यक्रम के दौरान आसिफ, शिवम, उस्मान, शकील अहमद, नूर चंद, कमल, दानिश, लखन, फिरोज शाह, नवाज, फरमान और उस्मान मंसूरी सहित कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन के विस्तार और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर इसरार मंसूरी, मोहन गुप्ता सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



