अपराधहरिद्वार

“पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार दबोचा गया शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी..

हरिद्वार में दर्ज मुकदमे के बाद फरार था बिजनौर का 20 वर्षीय युवक, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार चल रहे 20 वर्षीय युवक को हरिद्वार पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्क निगरानी और मुखबिर तंत्र के आगे उसकी चालाकी ज्यादा दिन नहीं चल सकी। कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को टिहरी गढ़वाल जिले के बागी रोड, हिंडोलाखाल से गिरफ्तार कर लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए गए। पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में फरार आरोपी की तलाश तेज की गई। पुलिस टीम को आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखने और संभावित ठिकानों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ ही सुरागरसी और पतारसी के जरिए आरोपी तक पहुंचने के प्रयास किए। लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे आरोपी दीपक सैनी को आखिरकार बागी रोड, हिंडोलाखाल, जिला टिहरी गढ़वाल से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 23 अगस्त 2026 को कोतवाली नगर हरिद्वार में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। गिरफ्तार आरोपी दीपक सैनी (20), पुत्र सतपाल सैनी, निवासी आलेपुर उमरी दवास, थाना कीरतपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम में कुंदन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश नौटियाल व कांस्टेबल जीवन तिवाड़ी शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!