राजनीतिहरिद्वार

कांग्रेस प्रत्याशियों की एक और सूची जारी, हरिद्वार की एक नगर पालिका तीन नगर पंचायत में शामिल..

आम आदमी पार्टी ने हरिद्वार नगर निगम और पिरान कलियर में घोषित किए प्रत्याशी..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कांग्रेस पार्टी अलग-अलग किश्तों में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है। ताजा किश्त में पांच नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। उधमसिंहनगर जिले की महुआडावरा नगर पंचायत से धर्मेंद्र कुमार को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया है। हरिद्वार के सुल्तानपुर नगर पंचायत से ताहिर हसन और लक्सर से संजीव कुमार नीटू कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। जबकि भगवानपुर से राव प्रमोद और झबरेड़ा से किरण चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। उधमसिंहनगर के किला खेड़ा नगर पंचायत से बबली नेहरा को टिकट दिया गया है।सूत्र बताते हैं कि अगले कुछ घंटे में हरिद्वार नगर निगम महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी कांग्रेस जारी कर सकती है। जबकि भाजपा से रविवार को प्रत्याशियों की सूची जारी होने की खबरें मिल रही हैं।

—————————————-आम आदमी पार्टी ने भी प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुनाव में ताल ठोक दी है। पार्टी ने हरिद्वार के खड़खड़ी वार्ड से गीता, महादेव नगर से राम प्रकाश, भीमगोडा से रितु गिरी, निर्मला छावनी से आशा, ऋषिकुल से सचिन प्रजापति, शारदा नगर से प्रियंका पाल, आचार्यान से कौशल्या, शास्त्री नगर से विपिन कुमार, अंबेडकर नगर से राजकुमार राठौर, कड़च्छ से बेबी देवी, तेलियान से ही इमराना, पांवधोई से शाहनवाज, त्रिमूर्ति नगर से अफसाना, घोसियान से सोनिया, अहबाबनगर से रविंद्र और विष्णु लोक कॉलोनी से सुनीता साहू को प्रत्याशी बनाया है। जबकि पिरान कलियर नगर पंचायत में बेड़पुर से घसीटा, कलियर तृतीय से फिरदौस, मुकर्रबपुर से अमजद, कलियर चतुर्थ से रेशमा परवीन, महमूदपुर प्रथम शमशेर और महमूदपुर द्वितीय से दानिश सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!