हरिद्वार

“बागवानी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बीएचईएल का डंका, राजभवन बसंतोत्सव और पुष्पावली में छाये भेल के प्रतिभागी..

प्रतियोगिता में 60 पुरस्कार और दो शील्ड जीतकर बढ़ाया हरिद्वार का मान, नगर प्रशासन ने किया सम्मान..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार ने बागवानी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया है। राजभवन देहरादून में आयोजित बसंतोत्सव-2026 तथा बंगाल इंजीनियर्स ग्रुप (बीईजी) रुड़की की पुष्पावली-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएचईएल ने कुल 60 पुरस्कार और दो शील्ड अपने नाम कीं। इस दोहरी उपलब्धि पर नगर प्रशासन विभाग की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में विजेता अधिकारियों, मालियों और सहयोगी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर बढ़ाया उत्साह……
समारोह में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक एवं नगर प्रशासक संजय पंवार ने पुरस्कार विजेताओं को स्मृति चिह्न प्रदान किए। उन्होंने कहा कि राजभवन बसंतोत्सव और बीईजी रुड़की जैसी प्रतिष्ठित पुष्प प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करना पूरे बीएचईएल परिवार के लिए गर्व की बात है। बागवानी दल की मेहनत, समर्पण और रचनात्मकता ने संस्थान को नई पहचान दिलाई है।बसंतोत्सव में 13 पुरस्कार किए नाम…..
राजभवन देहरादून में आयोजित बसंतोत्सव-2026 में बीएचईएल हरिद्वार ने विभिन्न कटे पुष्पों, गमले वाले पौधों और विशेष प्रदर्शनों के माध्यम से निर्णायकों को प्रभावित किया। संस्थान ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 13 पुरस्कार प्राप्त किए। इनमें पांच प्रथम, चार द्वितीय और चार तृतीय स्थान शामिल रहे।पुष्पावली में 47 पुरस्कार और दो शील्ड पर कब्जा…..
बीईजी रुड़की की पुष्पावली-2026 में भी बीएचईएल का प्रदर्शन शानदार रहा। संस्थान ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 47 पुरस्कार जीते, जिनमें 14 प्रथम, 14 द्वितीय और 19 तृतीय पुरस्कार शामिल हैं। इसके अलावा उद्यान श्रेणी तथा कटे पुष्पों की इकाई श्रेणी में शील्ड जीतकर बीएचईएल ने अपनी बागवानी कला का लोहा मनवाया।महाप्रबंधक व नगर प्रशासक संजय पंवार ने बताया कि बीएचईएल परिसर को हराभरा और आकर्षक बनाए रखने में उद्यान विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रतियोगिताओं में मिली यह सफलता कर्मचारियों की लगन और संस्थान की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!