हरिद्वार

मदन कौशिक के गृह वार्ड में 107 वोट से जीती भाजपा, गोविंदपुरी और टिबड़ी में भी भाजपा विजयी..

भाजपा मेयर प्रत्याशी किरण जैसल ने बनाई 10 हजार से अधिक की लीड, शिवालिकनगर में राणा की बढ़त बरकरार..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: नगर विधायक मदन कौशिक के ग्रहण वार्ड खन्ना नगर से भाजपा प्रत्याशी मोनिका सैनी 107 वोट से विजयी हुई है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आयुषी टंडन को हराया है। वार्ड नंबर 17 टिबड़ी से रानी देवी भाजपा से जीती। वार्ड नंबर 18 गोविंदपुरी से भाजपा प्रत्याशी ममता नेगी जीती हैं। जबकि भाजपा की मेयर प्रत्याशी किरण जैसल ने अभी तक 10 हजार से अधिक की लीड बना ली है। कांग्रेस को अब केवल ज्वालापुर और कनखल से ही उम्मीद लगी हुई है। दूसरी तरफ शिवालिक नगर से कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा की बढ़त बरकरार है। यहां से भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है।
————————————-
हरिद्वार नगरनिगम सीट, घोषित परिणाम….
वार्ड नंबर 1: भाजपा के आकाश भाटी ने 400 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 2: भाजपा की सुनीता देवी ने विजय हासिल की।
वार्ड नंबर 3: भाजपा के सूर्यकांत शर्मा विजयी रहे।
वार्ड नंबर 4: कांग्रेस ने जीत का खाता खोला। महावीर वशिष्ठ इस वार्ड से पार्षद बने।
वार्ड नम्बर 5:- भाजपा के अनिल वशिष्ठ ने जीत हासिल की।
वार्ड नम्बर 6: भाजपा सुमित चौधरी ने जीत दर्ज कराई।
वार्ड नम्बर 7:- भाजपा से श्रुति खेवरिया जीती।
वार्ड नंबर 8: कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता ने जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 9: कांग्रेस के सोहित सेठी ने अपनी पार्टी के लिए एक और सीट पर कब्जा किया।
वार्ड नम्बर 10:- भाजपा के सचिन ने जीत दर्ज की।
वार्ड नम्बर 11:- भाजपा के दीपक शर्मा विजयी हुए।
वार्ड नंबर 12:-भाजपा के इष्ट देव सोनी भी जीत गए हैं।
वार्ड नंबर 13:-भाजपा की मंजू रावत जीत गई हैं।
वार्ड नम्बर 14:- कांग्रेस से विवेक उर्फ विक्की ने जीत दर्ज कराई।
वार्ड नम्बर 15:- भाजपा से ललित कुमार जीते।
वार्ड नम्बर 16:- भाजपा की निशा नौडियाल ने जीत दर्ज की।
वार्ड नम्बर 17:- भाजपा की रानी देवी जीती
वार्ड नंबर 18: भाजपा प्रत्याशी ममता नेगी जीती
वार्ड नंबर 19:- भाजपा से मोनिका सैनी ने जीत दर्ज कराई।
वार्ड नम्बर 22:- भाजपा से सपना शर्मा ने जीत दर्ज कराई।
वार्ड नम्बर 23:- भाजपा से आशी शर्मा विजय
————————————
शिवालिक नगर, नगरपालिका, घोषित परिणाम…
वार्ड नम्बर 1:- भाजपा के वीरेंद्र कुमार जीते।
वार्ड नम्बर 2:- भाजपा से पंकज चौहान विजय।
वार्ड नम्बर 3 से निर्दलीय नूतन वर्मा ने जीत हासिल की।
वार्ड नम्बर 6:- निर्दलीय ब्रिजलेश ने जीत हासिल की।
वार्ड नम्बर 7:- निर्दलीय रोबिन कुमार जीते।
———————————–
रुड़की नगरनिगम, घोषित परिणाम…
वार्ड नम्बर 1:- बसपा प्रत्याशी सोनिया पत्नी अमित कुमार ने जीत हासिल की है।
वार्ड नम्बर 2:- भाजपा से सचिन कश्यप ने जीत हासिल की
वार्ड नम्बर 3:- भाजपा से देवकी जोशी जीती।
वार्ड नंबर 4:- निर्दलीय प्रत्याशी बबीता पत्नी अनिल ने जीत दर्ज की
———————————-
पिरान कलियर नगरपंचायत, घोषित परिणाम…
वार्ड नम्बर 1:- निर्दलीय अमजद मलिक विजयी हुए।
वार्ड नम्बर 2:- निर्दलीय मौ. दिलबाग ने जीत दर्ज कराई।
वार्ड नम्बर 3:- निर्दलीय नाजिम त्यागी ने जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 4:-
वार्ड नंबर 5:-
वार्ड नंबर 6:-
वार्ड नंबर 7:-
वार्ड नंबर 8:-
वार्ड नंबर 9:-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!