अपराधहरिद्वार

“रविदास शोभायात्रा के बाद दो गुटों में खूनी संघर्ष, फायरिंग और पथराव, घरों में आगजनी की खबर..

भगवानपुर सहित आस-पास के थानों से बुलाई गई पुलिस, दो युवकों को लगी गोली, मरने की भी सूचना..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: भगवानपुर थाना क्षेत्र में रविदास शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद के बाद दो गुटों के आमने-सामने आ जाने से क्षेत्र में तनाव फैल गया। जानकारी के अनुसार शोभायात्रा के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर शांत करा दिया था।

बताया गया है कि स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने शोभायात्रा को जल्दबाज़ी में संपन्न कराया। हालांकि शोभायात्रा समाप्त होने के बाद दोनों पक्ष दोबारा आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया। इस दौरान फायरिंग और पथराव की सूचना है, वहीं कुछ घरों में आगजनी की खबर भी सामने आई है।घटना में तीन युवकों के गोली लगने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। कुछ स्रोतों द्वारा एक युवक की मौत की भी सूचना दी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जस रहा है कि मृतक का नाम आनंद है उम्र 27 साल है इसके अलावा उसका भाई विकास भी घायल है कुछ और लोग भी घायल हुए हैं।घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर सहित आसपास के कई थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।घटना के बाद आक्रोशित भीड़ मौके पर जुट गई है और शव को उठाने नहीं दे रही है। क्षेत्र में भारी बवाल की स्थिति बनी हुई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है, पुलिस को आरोपितों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!