भाजपा मंडल अध्यक्ष पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप पर भड़की कांग्रेस, फूंका पुतला…
दुष्कर्म और अपहरण के मामलों में बढ़ोतरी होने पर भाजपा सरकार पर लगाए आरोप, आंदोलन की चेतावनी..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जिला महानगर कांग्रेस ने देवपुरा चौक पर चंपावत में हुए नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के विरोध में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि चंपावत में भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना से पूरा उत्तराखंड शर्मसार हैं। 2022-23 की एनसीआरबी की रिपोर्ट में 903 लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले और 778 लड़कियों के अपरहण की घटनाएं उत्तराखंड जैसे राज्य में यह घटनाएं चिंता का विषय है।
पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है जो बेहद शर्मनाक है और कांग्रेस जन इसके विरोध में लगातार आंदोलन करते रहेंगे। पार्षद राजीव भार्गव और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओं का नारा देकर सत्ता में आई और उनकी सरकार में महिलाओं के साथ बढ़ रही आपराधिक घटनाएं इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार महिला विरोधी हैं।
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड हो या चंपावत का मामला हो सभी मामलों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता से साफ है भाजपा सरकार महिला विरोधी हैं। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान और ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल ने कहा कि अगर जल्द ही बलात्कारियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी और ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों से साफ हैं कि डबल इंजन सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है और आने वाले लोकसभा चुनावों में महिलाएं इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। प्रदर्शन करने वालों में महेश प्रताप राणा, विकास सिंह, नितिन तेश्वर, सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक, ब्लाॅक अध्यक्ष जतिन हाण्डा, पूर्व महिला अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, बी.एस तेजियान, मनोज सैनी, समर्थ अग्रवाल, मनोज जाटव, रोहित सहगल, तरूण व्यास, दीपक गौनियाल, जाशिद अंसारी, गुलबीर सिंह, मनीराम बागड़ी, जितेन्द्र सिंह, कैलाश प्रधान, करण सिंह राणा, एल.एस रावत, शौकत अली, राकेश गुप्ता, मुस्तकीम, इसरार, सन्नी चौटाला, डा.अनूप कुमार, अरूण राघव, अजीत सिंह, भुवनेश पाठक, अर्जुन सिंह, रिषभ अरोड़ा, अशोक गुप्ता, नरेंद्र उपाध्याय, आदित्य कुमार, कमल रोहेला, सोनू शर्मा, आदित्य कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।