राजनीति

सोनीपत हरियाणा से चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी..!

कांग्रेस ने जारी की हरियाणा में टिकटों की सूची..!

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी हरियाणा के सोनीपत से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। लंबे समय से चली आ रही चर्चाओं पर कांग्रेस हाईकमान की ओर से टिकट की सूची जारी होने के बाद विराम लग गया। हालांकि लिस्ट को लेकर कई तरह की चर्चाएं बनी हुई है और खुद सतपाल ब्रह्मचारी ने इसे विपक्षियों की साजिश बताया है।

फाइल फोटो: सतपाल ब्रह्मचारी

हरिद्वार के नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके सरकार कर्मचारियों में साल 2012 और 2022 में कांग्रेस की टिकट पर हरिद्वार विधानसभा से भी चुनाव लड़ा। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी। साल भर पहले ही कांग्रेस ने उन्हें महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। हाल के लोकसभा चुनाव में सतपाल ब्रह्मचारी के सोनीपत हरियाणा से चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर चल रही थी। दरअसल सतपाल ब्रह्मचारी मूल रूप से सोनीपत के ही निवासी हैं और हरिद्वार में उनका आश्रम है। सोमवार को कांग्रेस महासचिव के केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी लिस्ट में सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी का नाम शामिल है।

फाइल फोटो

अंबाला से वरुण, सिरसा से कुमारी शैलजा, हिसार से बृजेंद्र सिंह, करनाल से वीरेंद्र मराठा और रोहतक से आशा हुड्डा कांग्रेस की प्रत्याशी होगी। जबकि राव धन सिंह को भिवानी महेंद्र प्रताप सिंह को फरीदाबाद और गुरुग्राम से राज बब्बर को टिकट दिया गया है। लेकिन इस लिस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही है, कुछ लोग इस लिस्ट को डुप्लीकेट भी बता रहे हैं। अलबत्ता, फिलहाल लिस्ट को लेकर कांग्रेस में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!