
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में गोकशी के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जिलेभर में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस को गोकशी से संबंधित सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना पथरी पुलिस ने ग्राम बोड़ाहेड़ी के पीछे खेतों में दबिश दी, जहां गोकशी की जा रही थी।
छापेमारी के दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम को मौके से करीब 200 किलो गौमांस और गोकशी के उपकरण बरामद हुए हैं। जबकि मौके से तीन आरोपी फरार हो गए।
थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि “गिरफ्तार आरोपी साजिद पुत्र आबिद, निवासी ग्राम बोड़ाहेड़ी, थाना पथरी समेत सभी आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। किसी भी सूरत में गोकशी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
—————————————
फरार अभियुक्त….
1:- अकबर पुत्र शरीफ
2:- भूरा उर्फ कोबरा पुत्र अकबर
3:- नदीम पुत्र अकबर
(सभी निवासी ग्राम बोड़ाहेड़ी, थाना पथरी, हरिद्वार के निवासी है)
————————————-
पुलिस टीम में शामिल….
1:- उपनिरीक्षक अजय कुमार
2:- कांस्टेबल नारायण सिंह
3:- कांस्टेबल राकेश नेगी
4:- होमगार्ड अनुज कुमार