देहरादून

देहरादून पुलिस की ‘नशे पर नकेल’ बस सेवा – शराबियों को मुफ्त की सवारी, लेकिन मंज़िल थाने..!

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: दून पुलिस का मीटर अब सिर्फ अपराधियों के खिलाफ ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी लगातार घूम रहा है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शराबी अब सीधे अपने ठिकाने की बजाय थाने तक की ‘फ्री राइड’ का मज़ा ले रहे हैं।
————————————–
थानों की ओर दौड़ती ‘मुफ्त बस सेवा..नगर से लेकर देहात तक, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस अब सीधे थाने पहुंचा रही है। इस ‘बस सेवा’ की खासियत यह है कि इसका किराया पुलिस एक्ट के तहत चालान के रूप में ही चुकाना पड़ता है!
————————————–
119 शराबियों को मिली थाने की सैर….दिनांक 11 फरवरी 2025 को दून पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। सड़क किनारे, पार्कों में, गाड़ियों में शराब पी रहे कुल 119 व्यक्तियों को पकड़ा गया और उन्हें पुलिस की ‘विशेष बस सेवा’ के ज़रिए सीधे थाने लाया गया।
————————————–
कुल जुर्माना: ₹37,500….
सख्त हिदायत: भविष्य में दोबारा ऐसा करने पर होगी सख्त कार्रवाई उद्देश्य: सार्वजनिक जगहों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाना
————————————–
‘शराबी बस सेवा’ बनी चर्चा का विषय…!पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में यह चर्चा गर्म है कि अब खुले में शराब पीना महंगा सौदा साबित हो रहा है। लोग मज़ाक में कह रहे हैं कि पुलिस की यह नई ‘बस सेवा’ उन शराबियों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें घर पहुंचने की चिंता रहती थी—अब कम से कम पुलिस उन्हें मुफ्त में थाने तो पहुंचा ही रही है!
————————————–
देहरादून पुलिस का सख्त संदेश….वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशों पर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। देहरादून पुलिस स्पष्ट कर चुकी है कि सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने, हुड़दंग मचाने या शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ‘नो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाएगी।
————————————–
क्या सीख….?
अगर आप सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने की सोच रहे हैं, तो पहले यह तय कर लें कि क्या आप देहरादून पुलिस की ‘फ्री राइड’ सेवा का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं या नहीं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!