हरिद्वार

पुलिस में भर्ती होने को दौड़ लगा रहा था युवक, अचानक हो गई मौत..

सिपाही बनकर होमगार्ड पिता का नाम रोशन करना चाहता था होनहार बेटा,, साथियों के साथ नहर पटरी पर लगा रहा था दौड़..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पुलिस में भर्ती होने के लिए साथियों के साथ मिलकर दौड़ लगा रहा एक युवक अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। दुखद हादसा श्यामपुर क्षेत्र के कांगड़ी में हुआ। प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि दौड़ लगाने के दौरान हार्टअटैक आने से युवक की मौत हुई है। होनहार जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
होमगार्ड के जवान नागेंद्र पाल श्यामपुर के कांगड़ी गांव में रहते हैं। उनका बेटा जयंत बीए सेकंड ईयर का छात्र था और हरिद्वार के एक कॉलेज में पढ़ रहा था। जयंत सिपाही बनकर अपने पिता का नाम रोशन करना चाहता था। पुलिस की भर्ती के लिए वह रोजाना अपने साथियों के साथ दौड़ लगाने नहर पटरी की तरफ जाता था। बुधवार को दौड़ लगाने के दौरान जयंत अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। जिससे उसके साथ ही घबरा गए और परिवार वालों को सूचना दी। आनन-फानन में जयंत को कनखल के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया प्रथम दृष्टया हार्टअटैक आने से उसकी मौत हुई है। हालांकि पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन परिवार में मातम और पूरे गांव में गम का माहौल है। युवक हंसमुख स्वभाव का था और पढ़ाई में भी काफी होनहार था। वह वर्दी पहनकर देश सेवा करने का जज़्बा रखता था। उसके साथी भी हादसे से ग़मज़दा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!