राजनीति

व्यापारियों की समस्याओं को पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग..

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से मिलकर जताया आभार..

इस खबर को सुनिए

:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से मिलकर जताया आभार..

:-व्यापारियों की समस्याओं को पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग..

हरिद्वार:- प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से मुलाक़ात की और व्यापारीयो की समस्याओं को पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किए जाने की माँग की साथ ही चार धाम यात्रा खोले जाने की माँग उठाने के लिए उनका धन्यवाद भी दिया।

वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गणेश गोदियाल ने कहा की कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और कांग्रेस सरकार में व्यापारी वर्ग के हितो की पूरी रक्षा होगी। गोदियाल ने कहा की कांग्रेस सरकार से माँग करती है की तत्काल चारधाम यात्रा खोलनी चाहिए क्योंकि आज व्यापारी वर्ग पूरी तरह टूटा हुआ है और सरकार मोन हो कर देख रही है। उन्होंने कहा की आज प्रदेश का ग़रीब किसान मज़दूर व महिला सहित सभी वर्ग परेशान है और सरकार मुख्यमंत्री बदल कर अपने पाप छिपाने का विफल पर्यास कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव प्रदेश मे हमारी सरकार आ रही तब सभी का हित किया जाएगा ।

वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की जो पार्टी व्यापारी हितो में कार्य करेगी व्यापारी उसका साथ देगे और अनेक आन्दोलन करने के बाद भी भाजपा सरकार ने आज तक कोरोना के टूटे हुए व्यापारी की लिए एक क़दम तक नहीं उठाया है बल्कि आवाज़ उठाने पर व्यापारीयो पर मुक़दमे कर व्यापारी को कुचलने का काम किया है। कांग्रेस ने चार धाम यात्रा खोले जाने की माँग को लेकर धरना दिया और व्यापारी हित की आवाज़ उठाई है। इसके लिए तमाम व्यापारी कांग्रेस का आभार व्यक्त करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!