हरिद्वार

“डीएम-एसएसपी ने थामी झाड़ू, सीडीओ सहित आला अधिकारियों ने उठाया कचरा, आमजन ने दिया सहयोग, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर हरिद्वार को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने के लिए जिले में बड़ा सफाई अभियान शुरू हुआ। इस अभियान में जिला प्रशासन के साथ सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक और शैक्षणिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
—————————————जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, सीडीओ आकांक्षा कोंडे और एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने गंगा घाटों और सीसीआर क्षेत्र में खुद जाकर सफाई की।
—————————————जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि कांवड़ मेले के खत्म होते ही 23 जुलाई की शाम से ही सफाई शुरू कर दी गई थी। पूरे शहर को 13 ज़ोन में बांटकर हर ज़ोन में एक वरिष्ठ अधिकारी की देखरेख में सफाई कराई गई। इसमें कई सामाजिक और संस्थागत संगठन भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का सपना तब ही पूरा हो सकता है जब लोग इसमें खुद भाग लें। हर किसी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और नियमित रूप से सफाई का ध्यान रखना होगा।
—————————————मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कहा कि सुबह 8 बजे से पूरे जिले में सफाई अभियान शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि सफाई एक ऐसा काम है जिसे हमें खुद करना चाहिए। जब आम लोग जागरूक होंगे और खुद पहल करेंगे, तभी हरिद्वार सच में स्वच्छ बन पाएगा।
—————————————एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री की प्रेरणा से शुरू हुआ है। गंगा मैया की सफाई करना सच में पुण्य का काम है और इसमें सबको हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक दिन की पहल नहीं है, बल्कि इसमें लगातार जुड़ाव जरूरी है। हर व्यक्ति को हफ्ते में कम से कम एक दिन सफाई के लिए समर्पित करना चाहिए। आज जिस तरह से बड़ी संख्या में लोग आए और अपने-अपने इलाके में सफाई की, वह सराहनीय है।
—————————————एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने कहा कि हरिद्वार जैसे तीर्थनगरी को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह गंगा हमारे जीवन को पवित्र करती है, उसी भावना से हमें गंगा घाटों और आसपास के इलाकों की सफाई करनी चाहिए। ये पहल सिर्फ सरकारी नहीं होनी चाहिए, बल्कि हर वर्ग को इससे जुड़कर इसे एक जनआंदोलन बनाना होगा।
—————————————
ज्वालापुर में पुलिस ने चमकाए घाट…..ज्वालापुर क्षेत्र में कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान, बाजार चौकी प्रभारी देवेंद्र चौहान और पूरी पुलिस टीम ने जटवाड़ा पुल स्थित गंगा घाट पर श्रमदान कर सफाई की। पुलिस टीम ने घाटों पर फैली गंदगी और प्लास्टिक कचरे को हटाया और श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया।
—————————————इस अभियान में डीएफओ वैभव सिंह, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एचआरडीए सचिव मनीष सिंह, एसडीएम जितेन्द्र कुमार, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, कृषि अधिकारी गोपाल भंडारी, पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी सुमन कुटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, महामंत्री आशु चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग और संगठन शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!