
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार:- गांजा की पुड़िया बनाकर घूम-घूमकर बेच रही एक महिला को पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से 572 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि पुलिस कप्तान डा. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर चलाए मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो के खिलाफ चलाए जा रहे एक टीम का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर एक पुलिस टीम ने लालपुल ज्वालापुर के पास से सोनिया शर्मा नामक महिला को 572 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक महिला पहले से ही नशे के धंधे में लिप्त है और एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुकी है।
—————————————
नाम पता आभियुक्ता
सोनिया शर्मा पत्नी पंकज शर्मा निवासी राजीव नगर कॉलोनी लालमन्दिर आर्यनगर ज्वालापुर।
————————————–
पुलिस टीम…..
उपनिरीक्षक पूजा पाण्डेय, कांस्टेबल हसलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।