अपराधहरिद्वार

“मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल..

रानीपुर क्षेत्र की घटना, बेटे की तहरीर पर पांच नामजद और एक महिला पर मुकदमा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की लेबर कॉलोनी से सामने आई है, जहाँ मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला के साथ भीड़ ने कानून को ताक पर रखकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। घर में गलती से घुस जाने की “सजा” के तौर पर महिला को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।भटकना बना अपराध…..
जानकारी के मुताबिक, करीब 50 वर्षीय पीड़िता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह भटकते हुए लेबर कॉलोनी के एक घर में चली गई। घर वालों ने उसे चोर या घुसपैठिया समझकर शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और बिना सच्चाई जाने महिला को पकड़ लिया। भीड़ ने न केवल उसे बिजली के खंभे से बांधा, बल्कि बेरहमी से उसकी पिटाई भी की। महिला रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा।वीडियो वायरल, पुलिस हरकत में…..
घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उच्च पुलिस अधिकारियों ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। पीड़िता के पुत्र ने रानीपुर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।छह नामजद, एक महिला भी शामिल….
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित कुल छह नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में राहुल कुमार, इंदर सिंह, नागेश, आशु, राकेश तथा एक अज्ञात महिला शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त संदेश…..
एसपी सिटी अभय सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ की गई यह बर्बरता अक्षम्य है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!