अपराधहरिद्वार

ई रिक्शा में महिला के गले से सोने की चेन झपटी, साथ बैठी महिलाओं का कारनामा..

खरीदारी कर बाजार से घर लौट रही थी महिला..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा
रुड़की: खरीदारी कर बाजार से घर लौट रही एक महिला गले से ई-रिक्शा में साथ बैठी महिलाओं ने सोने की चेन झपट ली। ई रिक्शा से उतरने पर महिला को चेन गायब होने का पता चला। पुलिस ने टप्पेबाज महिलाओं का हुलिया पहचानने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की है।
रुड़की में टप्पेबाजी की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाल के दिनों में एक रिटायर्ड कर्मचारी को टप्पेबाजों ने अपना शिकार बना लिया था। ताजा घटना में चलती ई रिक्शा में महिला के गले से चेन झपट ली गई। रामनगर निवासी ललिता मनचंदा सोमवार को ई-रिक्शा में बैठकर घर लौट रही थी। ई रिक्शा में दो महिलाएं और एक बच्ची थी। ललिता जब घर के पास ई-रिक्शा से उतरी तो उनके गले में सोने की चेन नहीं थी। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही ई-रिक्शा आगे जा चुका था। महिला ने आसपास लोगों को घटना की जानकारी दी। माना जा रहा है कि ई रिक्शा चालक भी टप्पेबाज महिलाओं से मिला हुआ था। सूचना पर गंगनहर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!