हरिद्वार पुलिस को मिले 10 नए इंस्पेक्टर, एसएसपी ने खुद पहनाए कंधों पर स्टार..
मुख्यालय से जारी पदोन्नति सूची में हरिद्वार के 10 नाम, एसएसपी कैंप कार्यालय में हुआ सादगीपूर्ण कार्यक्रम..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय, देहरादून से जारी हुई पदोन्नति सूची में हरिद्वार पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। जनपद में कार्यरत 10 उप निरीक्षकों को अब निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार शाम कैंप कार्यालय में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने स्वयं प्रमोट हुए पुलिस अधिकारियों को स्टार पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल भी मौजूद रहे।
पूरा माहौल हर्षोल्लास से भरा रहा, जहां नवपदोन्नत इंस्पेक्टरों के चेहरों पर गर्व और जिम्मेदारी का भाव साफ दिखाई दे रहा था।
पदोन्नति पाकर गदगद हुए पुलिसकर्मियों ने मिठाइयां बांटी और वरिष्ठ अधिकारियों का आभार जताया।
एसएसपी डोबाल ने सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनके कर्तव्यपरायणता और अनुशासन का परिणाम है।
उम्मीद है कि वे पहले से अधिक जोश और ईमानदारी के साथ जनसेवा में जुटे रहेंगे।
ये हैं हरिद्वार के नवपदोन्नत निरीक्षक….
1:- जहांगीर अली
2:- वीरेन्द्र चन्द्र रमोला
3:- नरेश कुमार गंगवार
4:- सुभाष चन्द्र
5:- चित्रगुप्त
6:- नरेश सिंह राठौड़
7:- केदार सिंह चौहान
8:- प्रदीप सिंह
9:- मनोहर सिंह भंडारी
10:- विनोद प्रसाद थपलियालगौरतलब है कि 30 मई को जारी उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय की सूची में प्रदेशभर के 57 उप निरीक्षकों को प्रमोट किया गया है।
हरिद्वार को मिले 10 निरीक्षक जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाएंगे।