
पंच👊नामा
पिरान कलियर: नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत कलियर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशानुसार जिले में नशे के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल व रुड़की सीओ नरेंद्र पंत के निर्देशन में थाना पिरान कलियर पुलिस ने एक शातिर अपराधी नशा तस्कर को 3.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जाकिर पुत्र ताहिर निवासी रहीश कॉलोनी मुकरपुर, थाना पिरान कलियर के रूप में हुई है। जाकिर थाना क्षेत्र का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है और उस पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है।
थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी जाकिर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने लंबे समय से इस पर नजर रखी हुई थी और बीती रात को इसे एक गुप्त सूचना के आधार पर दबोच लिया गया।
जाकिर के कब्जे से 3.5 किलो गांजा बरामद किया गया है। तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जा रहा है।
—————————————-
पुलिस टीम में शामिल…..
1:- थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी
2:- उपनिरीक्षक वीरेंद्र नेगी
3:- हेड कांस्टेबल जमशेद अली
4:- हेड कांस्टेबल रविंद्र बालियान
5:- होमगार्ड सुशील
—————————————-
नशे के खिलाफ जारी है सख्त अभियान……पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के कारोबार को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। क्षेत्र में ऐसे अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्ती बरती जाएगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे नशे के कारोबार और अपराधों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समाज को सुरक्षित बनाया जा सके।