हरिद्वार

हरिद्वार में पत्रकारों का महाकुंभ: NUJI के राष्ट्रीय अधिवेशन में मीडिया की चुनौतियों और सुरक्षा कानून पर मंथन..

मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया संबोधित, पत्रकार सुरक्षा कानून, विज्ञापन नीति में पारदर्शिता और छोटे अखबारों को समर्थन देने की उठी मांग..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: लोकतंत्र के सशक्त प्रहरी कहे जाने वाले पत्रकारों का महासंगम हरिद्वार में संपन्न हुआ। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) [एनयूजे (आई)] के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन प्रेम नगर आश्रम में किया गया, जिसमें देशभर के 22 राज्यों से आए पत्रकारों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और सुरक्षा कानून जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है, जो जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने के साथ-साथ व्यवस्था को जवाबदेह भी बनाती है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में आयोजित यह अधिवेशन मीडिया को नई दिशा देगा और संवाद एवं विचार-विमर्श से सार्थक बदलाव लाने का कार्य करेगा।
—————————————-
पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों पर जोर…..अधिवेशन के दूसरे दिन बतौर विशिष्ट मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारी का हमेशा निष्पक्षता से निर्वहन करते आए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार पत्रकारों की पेंशन और लघु एवं मझोले समाचार पत्रों को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। राज्य सरकार पत्रकारों के आकस्मिक निधन पर उनके परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है।
—————————————-
पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग….एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने उत्तराखंड सरकार से यूसीसी की तर्ज पर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने और फेक न्यूज पर रोकथाम के लिए ठोस कार्यवाही की मांग की। उन्होंने लघु और मझोले समाचार पत्रों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज जारी करने की भी पुरजोर मांग रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पत्रकारिता का समाज में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन सरकारी नीतियों के कारण छोटे अखबारों और चैनलों के लिए संचालन मुश्किल हो गया है। प्रदेश में विज्ञापन नीति में पारदर्शिता लाने और छोटे अखबारों को सरकारी विज्ञापनों में समान अवसर देने की भी मांग उठाई गई।
—————————————-
मीडिया काउंसिल और पत्रकार पेंशन योजना पर जोर…..एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप तिवारी ने पत्रकार सुरक्षा कानून, मीडिया काउंसिल और पत्रकार पेंशन योजना जैसे कई अहम मुद्दों को अधिवेशन में उठाया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि छोटे समाचार पत्रों और पत्रकारों को भी आर्थिक सहायता मिले। क्योंकि बड़े मीडिया हाउस को तो विज्ञापन दिए जाते हैं, लेकिन छोटे अखबार आजीविका के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले पत्रकारों को रेलवे पास की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब वह भी समाप्त कर दी गई है, जिसे पुनः बहाल किया जाना चाहिए।
—————————————-
उत्तराखंड से उठी आवाज, पूरे देश में गूंजेगी…….प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय ने 22 राज्यों से पधारे पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अधिवेशन पत्रकारों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर ठोस निर्णय लेने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
—————————————-
उपस्थित गणमान्य लोग…..कार्यक्रम का संचालन एनयूजे आई के जिला महामंत्री डा. शिवा अग्रवाल ने किया। मचांसीन अतिथियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी, महासचिव प्रदीप तिवारी, मुख्य संरक्षक संजय तलवार, राष्ट्रीय सचिव कैलाश चन्द्र जोशी, प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन जोशी, मुख्य संयोजक एवं हरिद्वार जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी, संयोजक धर्मेंन्द्र चौधरी, भगवान सिंह गंगोला, प्रदेश कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा, कुमायूं प्रभारी दिनेश जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवा, रणेश राणा, विमलेश शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी, दधिबल यादव, पूर्व रा. उपाध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रसन्ना मोहंती, संयोजक रामचंद्र कन्नोजिया, प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित शर्मा, बालकृष्ण शास्त्री, प्रदीप गर्ग, नरेश शर्मा, सुनील पाल एवं लव शर्मा, संतोष कुमार, विकास झा, गणेश वैध, एम.एस. नवाज, वैभव भाटिया, काशीराम सैनी, नीतिन राणा, शिव कुमार शर्मा, अनिल शर्मा लालढांग, मुकेश वर्मा, तनवीर अली, शिवांग अग्रवाल, रजत चैधरी, कुमार दुष्यंत, अहसान अंसारी, डी.एस. वर्मा, सतीश गुलजार, अनुप सिंह, विकास खरै, विश्वजीत सिंह, प्रदीप गर्ग, संदीप रावत, सुनील मिश्रा, पुष्पराज धीमान, शमशेर बहादूर, संदीप रावत, राव रियासत पुंडीर, पुलकित शुक्ला, दिनेश भारद्वाज, सचिन सैनी, मयूर सैनी, आशीष मिश्रा, रंजनीकांत शुक्ला, नरेश गुप्ता, अमित गुप्ता, विवेक शर्मा, सुमित यशकल्याण, संजय आर्य सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!