अपराधहरिद्वार

“कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के अल्टीमेटम पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन — मथुरा से सकुशल बरामद हुईं तीनों नाबालिग बच्चियां..

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली थीं, 24 घंटे में हरिद्वार पुलिस ने कर दिखाया कमाल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: मां की डांट से नाराज़ होकर स्कूल जाने के बहाने घर से निकली तीन नाबालिग बच्चियों को हरिद्वार पुलिस ने मात्र 24 घंटे में मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया। बच्चियां घर से निकलकर रुड़की होते हुए दिल्ली और फिर मथुरा पहुंच गई थीं। पैसे खत्म हो जाने पर तीनों वहीं रेलवे स्टेशन पर बैठी मिलीं।मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कोतवाली गंगनहर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 31 अक्तूबर को गंगनहर क्षेत्र निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी 12 और 14 वर्षीया दो बेटियां और उनकी एक सहेली सुबह स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटीं। शिकायत पर पुलिस ने मु0अ0सं0 546/2025 धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कप्तान डोबाल ने तत्काल पुलिस टीमों को सक्रिय करते हुए बच्चियों की 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामदगी का अल्टीमेटम जारी किया।एसपी देहात शेखर चंद सुयाल व सीओ रुड़की नरेंद्र पंत के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। टीम ने बच्चियों के स्कूल कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षिकाओं और सहपाठियों से पूछताछ की। साथ ही मैनुअल पुलिसिंग, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सोशल नेटवर्किंग माध्यमों की मदद से सुराग जुटाए। अथक प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने तीनों बालिकाओं को मथुरा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया।पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि वे घर में मां की डांट-फटकार और सुबह जल्दी उठने को लेकर झगड़ों से परेशान थीं। एक बालिका ने कहा कि सुबह देर से उठने पर मां ने थप्पड़ मार दिया था, जिससे गुस्से में तीनों ने घर छोड़ने का फैसला लिया। घर से निकलते वक्त वे कुल 500 रुपये लेकर निकलीं, रिक्शे से रुड़की बस अड्डा, फिर हरिद्वार बस अड्डा और उसके बाद दिल्ली होते हुए मथुरा पहुंचीं। वहां पैसों की कमी के कारण वे रेलवे स्टेशन पर ही रुक गईं। हरिद्वार पुलिस ने तीनों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। कप्तान डोबाल ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की।
पुलिस टीम……
सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत
प्रभारी निरीक्षक गंगनहर मनोहर भंडारी
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट (सीआईयू)
व0उ0नि0 दीप कुमार
उ0नि0 प्रवीण बिष्ट
अपर उ0नि0 कान्ता प्रसाद
हे0का0 चमन (सीआईयू)
का0 चालक लाल सिंह
का0 पवन सिंह
का0 हंसराज
का0 निबंध
का0 रणवीर
का0 प्रीतम
का0 तंबाकू भंडारी (सीआईयू)
का0 महिपाल (सीआईयू)
का0 राहुल नेगी (सीआईयू)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!