अपराधउत्तराखंड

बुल्ली बाई ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड से की एक और गिरफ्तारी..

मुस्लिम महिलाओं को नीलाम करने वाली एप पर बवाल,, आरोपियों को ढूंढ ढूंढकर गिरफ्तार कर रही मुंबई पुलिस..

पंच 👊 नामा ब्यूरो
मुस्लिम महिलाओं को नीलामी के नाम पर अपमानित करने वाली बुल्ली बाई ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने अब कोटद्वार से एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक युवती समेत उत्तराखंड से यह तीसरी गिरफ्तारी है। दरअसल इस ऐप पर देश की जानी-मानी मुस्लिम महिलाओं (अधिवक्ता, प्रोफेसर, फैशन डिजायनर, सामाजिक कार्यकर्ता) के फोटो और प्रोफाइल डाले गए हैं। जिसमें उन्हें नीलामी के नाम पर अपमानित किया गया है। इन महिलाओं को जब एप पर उनकी फोटो और पर्सनल डिटेल्स डाले जाने की जानकारी मिली तो देश भर में बवाल मच गया। महाराष्ट्र और दिल्ली में अलग-अलग मुकदमा दर्ज होने के बाद अब इस ऐप को बनाने और उसकी जानकारी शेयर करने वालों पर कानूनी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर की एक युवती के गिरफ्तार होने के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम ने कोटद्वार में छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित को गिरफ्तार कर ले जाती मुंबई पुलिस..

कोटद्वार के नींबूचौड़ निवासी मयंक रावत दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र है। रुद्रपुर से गिरफ्तार हुई युवती की तरह मयंक रावत ने भी आपत्तिजनक ऐप चलाने वालों से जुड़े होने की बात स्वीकार की है। मुंबई पुलिस की एक टीम युवक को अपने साथ ले गई है। जबकि एक दूसरी टीम ऐसे अन्य लोगों का सुराग लगाने में जुटी है। उत्तराखंड के कई अन्य जिलों से भी गिरफ्तारियां हो सकती है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस इस बाबत जो भी सहायता मांग रही है, उन्हें दी जा रही है।
———–
इंटरनेट क्रांति के दौर में नफरत का नया तरीका
मोबाइल व इंटरनेट क्रांति के इस दौर में एप बनाकर मुस्लिम महिलाओं को नीलाम करने के नाम पर बोली लगवाना, नफरत का मॉर्डन तरीका है। महिलाओं के साथ ऐसी घिनोनी हरकत करने और उसमें हाथ बंटाने वालों को मुंबई पुलिस माकूल जवाब दे रही है। जिससे नफरत की खेती करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
—————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!