देहरादून

महिला राजस्व उपनिरीक्षक और पुलिस उपनिरीक्षक विवाद में नया मोड़, नए ऑडियो क्लिप से सामने आई असली वजह..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: पौड़ी जिले की राजस्व महिला उपनिरीक्षक और हरिद्वार जिले के पुलिस सब इंस्पेक्टर के बीच मोबाइल फोन पर हुई तीखी नोंक-झोंक के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। दोनों की बातचीत की कई और ऑडियो क्लिप भी सामने आई हैं। जिससे पता चल रहा है कि राजस्व महिला उप निरीक्षक ने ही पुलिस उप निरीक्षक आशीष भट्ट को बातचीत के दौरान उकसाते हुए गुस्सा दिलाने का काम किया। हालांकि इसके बावजूद की गई गाली गलौच का हम कतई समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन इतना जरूर है कि राजस्व महिला उपनिरीक्षक यदि परिपक्वता से कम लेती तो शायद यह विवाद ना होता।

फाइल फोटो

जनपद पौड़ी के जाखणी खाल तहसील के पट्टी मल्ला ढागू 2 मे तैनात महिला राजस्व उपनिरीक्षक ने हरिद्वार जिले मे तैनात पुलिस दरोगा आशीष भट्ट पर फ़ोन पर विवेचना को प्रभावित करने के उद्देश्य से अनावश्यक दबाव बनाने अभद्रता व गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत जिलाधिकारी पौड़ी से की है।

फाइल फोटो: शिकायत

दोनों के बीच विवाद और गाली गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया मे जमकर वायरल हो रहा है। ऐसा बताया गया है कि जाखणीखाल तहसील के अंतर्गत ग्राम कडती निवासी राजेन्द्र प्रसाद सिरसवाल पर पूर्व मे धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है, वही इस मामले मे राजस्व उप निरीक्षक विवेचना कर रही है। राजेन्द्र प्रसाद सिरसवाल हरिद्वार में तैनात पुलिस उप निरीक्षक आशीष भट्ट के ससुर हैं।

काल्पनिक फोटो: पुलिस

इसी मामले को लेकर उप निरीक्षक आशीष भट्ट और राजस्व महिला उप निरीक्षक के बीच मोबाइल पर बातचीत हुई। बातों ही बातों में विवाद इतना बड़ा की उप निरीक्षक ने राजस्व महिला उप निरीक्षक के साथ गाली गलौज कर दी। जोकि राजस्व महिला उपनिरीक्षक के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हो गई और इसकी ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है।

फाइल फोटो: ऑडियो वायरल

इस मामले की बाकी की ऑडियो क्लिप सुनने से पता चलता है कि पुलिस उप निरीक्षक आशीष भट्ट का लहजा अलग लगने पर राजस्व महिला उपनिरीक्षक ने कहा कि लगता है आपने आज थोड़ी-थोड़ी लगा ली है। राजस्व महिला उप निरीक्षक का मतलब था कि आपने आज शराब का सेवन किया हुआ है। संभव है कि ऐसा हुआ हो लेकिन इसी के बाद से दोनों के बीच सामान्य रूप से हो रही बातचीत अभद्रता में बदल गई।

फाइल फोटो: वायरल ऑडियो

उप निरीक्षक आशीष भट्ट ने गाली गलौज की तो राजस्व महिला उप निरीक्षक ने भी जमकर खरी खोटी सुनते हुए आला अधिकारियों से शिकायत की बात कही। राजस्व महिला उप निरीक्षक ने इस बारे में अधिकारियों से शिकायत की है। लेकिन यदि इस मामले की जांच होती है तो अधूरी ऑडियो क्लिप के बजाय पूरी क्लिप सुनकर ही सही फैसला किया जा सकता है। जिससे पता चल रहा है कि राजस्व महिला उप निरीक्षक ने पहले उप निरीक्षक आशीष भट्ट को उकसाने का काम किया। जिसके बाद परिस्थितिवश आशीष भट्ट आपा खो बैठे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!