हरिद्वार

“साल के आख़िरी दिन हरिद्वार पुलिस का बड़ा सरप्राइज़, खोए मोबाइल लौटे तो खिल उठे 138 परिवारों के चेहरे..

एसएसपी डोबाल की मुहिम रंग लाई, ऑपरेशन रिकवरी में सिडकुल पुलिस ने लौटाए ₹34 लाख के 138 मोबाइल..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: वर्ष 2025 के आख़िरी दिन हरिद्वार पुलिस ने आमजन को ऐसा “स्पेशल गिफ्ट” दिया, जिसने मोबाइल खोने की मायूसी झेल चुके सैकड़ों लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। थाना सिडकुल और कोतवाली नगर पुलिस ने “ऑपरेशन रिकवरी” के तहत करीब ₹34 लाख से अधिक बाजार कीमत के कुल 138 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली स्वामियों को सौंपे।एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर चल रही मुहिम…..
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के स्पष्ट निर्देशों पर जिले भर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन रिकवरी” को लगातार सफलता मिल रही है। अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी पर सख्ती के साथ-साथ आमजन की मदद को प्राथमिकता देते हुए हरिद्वार पुलिस जनता का भरोसा जीत रही है।आईपीएस जितेंद्र मेहरा ने सौंपे बरामद मोबाइल…..
बरामद किए गए मोबाइल फोन कार्यक्रम के दौरान आईपीएस जितेंद्र मेहरा ने मोबाइल स्वामियों को लौटाए। लंबे समय से अपने फोन की आस छोड़ चुके लोगों के लिए यह पल किसी राहत से कम नहीं रहा।एसपी सिटी अभय सिंह व एएसपी निशा यादव रहे मौजूद….
इस अवसर पर एसपी सिटी अभय सिंह, एएसपी निशा यादव (IPS) सहित पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए आमजन से CEIR पोर्टल के अधिक से अधिक उपयोग की अपील की।थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में टीम की बड़ी कामयाबी…..
थाना सिडकुल व कोतवाली नगर क्षेत्र में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से अन्य राज्यों और विदेश तक से खोए मोबाइल ट्रेस कर रिकवर किए। इनमें सिडकुल की कंपनियों में कार्यरत बाहरी राज्यों के कामगारों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों के मोबाइल भी शामिल हैं।बरामद मोबाइलों का विवरण…..
iPhone – 04
Oppo – 24
Nothing – 11
Samsung – 17
Realme – 22
MI – 10
Vivo – 29
IQ – 13पुलिस टीम…..
ASP निशा यादव (IPS)
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
SSI देवेंद्र तोमर
हे0का0 विवेक यादव
हे0का0 देवेंद्र चौधरी
म0का0 निधि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!