
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: यातायात नियमों को ठेंगा दिखाकर ओवरब्रिज पर स्टंटबाजी करना नाबालिगों को भारी पड़ गया। कनखल क्षेत्र के नव निर्माण ओवरब्रिज पर करतब दिखा रहे युवकों पर
पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन मोटरसाइकिल सीज कर दीं। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्टंटबाजों में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस ने साफ संदेश दिया कि सड़क कोई स्टंट का मंच नहीं है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे विशेष यातायात अभियान के तहत नियम तोड़ने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ओवरस्पीड, रेस ड्राइविंग, नशे में वाहन चलाना, स्टंट ड्राइविंग, बिना हेलमेट, मोबाइल का प्रयोग, हूटर व ब्लैक फिल्म जैसे उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कनखल पुलिस ने शाम के चेकिंग अभियान के दौरान जगजीतपुर क्षेत्र स्थित बहादराबाद-श्यामपुर बाईपास ओवरब्रिज पर स्टंट कर रहे नाबालिगों को मौके पर पकड़ लिया।
पुलिस ने उन्हें सख्त नसीहत देते हुए तीन मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया और भविष्य में ऐसी हरकत दोहराने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
पुलिस टीम…..
1:- प्रभारी निरीक्षक: देवेंद्र सिंह रावत
2:- एसएसआई अनुज सिंह
3:- उपनिरीक्षक गंभीर सिंह तोमर
4:- अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन अधिकारी
5:- समस्त चेतक कर्मी गण



