अपराधहरिद्वार

“इब्राहिमपुर झगड़ा कांड में पुलिस का एक्शन मोड, इनामी आरोपियों पर कसी लगाम, पहुंचाए गए सलाखों के पीछे..

SSP नवनीत सिंह भुल्लर का ‘ऑपरेशन प्रहार’ बना काल, पथरी पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश में मिली बड़ी सफलता..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार असर दिखा रहा है। इब्राहिमपुर में हुए चर्चित झगड़े के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी आरोपियों को थाना पथरी पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में साफ संदेश गया है कि शांति भंग करने वालों के लिए अब सलाखें ही ठिकाना हैं।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। इसी क्रम में बीती 7 अप्रैल को इब्राहिमपुर में हुए विवाद के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। तीनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पथरी पुलिस ने लगातार दबिश और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मामला दो भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर हुए विवाद का था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी।गिरफ्तार इनामी आरोपी….
1:- अमजद पुत्र रिफाकत (28 वर्ष)
2:- तजमुल पुत्र रिफाकत (26 वर्ष)
3:- तनवीर पुत्र रिफाकत (20 वर्ष)
सभी निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना पथरी, हरिद्वार
पुलिस टीम….
1:- एसएसआई उपेन्द्र
2:- उपनिरीक्षक बबलू चौहान
3:- कांस्टेबल राकेश नेगी
4:- कांस्टेबल सुशील कुमार
5:-कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी
6:-कांस्टेबल अजीत तोमर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!