पिरान कलियर: पहली बोर्ड बैठक में गूंजे विकास के स्वर, वार्ड 9 से जावेद साबरी ने रखे 6 अहम प्रस्ताव, जलभराव और सफाई व्यवस्था सुधारने पर जोर..

पंच👊नामा
पिरान कलियर: नगर पंचायत पिरान कलियर की पहली बोर्ड बैठक में निर्वाचित सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव रखे। बैठक में जलभराव, सड़कें, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था समेत मूलभूत सुविधाओं को लेकर गंभीर चर्चा हुई। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 09 (द्वितीय मुकर्रबपुर) से पार्षद जावेद साबरी ने भी अपने वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए छह महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए।
————————————-
वार्ड 09 में नालियों और जल निकासी की प्रमुख मांग….वार्ड नंबर 09 की प्रमुख समस्या जलभराव की है, जिससे न सिर्फ स्थानीय लोग परेशान हैं, बल्कि किसानों की फसलें भी खराब हो रही हैं। जावेद साबरी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नाले-नालियों के निर्माण की मांग की।
1:- सोहलपुर रोड पर बेडपुर के मुख्य मार्ग पर जल निकासी के लिए नाले का निर्माण।
2:- पूरे वार्ड में समुचित जल निकासी के लिए नाली और नाले बनाने का प्रस्ताव।
3:- मुकर्रबपुर क्षेत्र में जलभराव के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, इसे रोकने के लिए प्रभावी जल निकासी प्रणाली विकसित करने की मांग।
4:- साफ-सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए वार्ड में 15 बड़े कूड़ेदान लगाने का प्रस्ताव।
5:- समूचे वार्ड की नालियों और सड़कों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग।
6:- क्षतिग्रस्त नालियों और सड़कों की मरम्मत व निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का आग्रह।
————————————-
जल्द हो सकता है काम शुरू….बोर्ड बैठक में इन प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया और जल्द से जल्द इन्हें अमल में लाने का आश्वासन दिया गया। स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि नगर पंचायत जल्द ही इन विकास कार्यों को मूर्त रूप देगी, जिससे वार्ड की स्थिति में सुधार आएगा। बोर्ड बैठक में नगर पंचायत के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने-अपने वार्ड के लिए विभिन्न आवश्यकताओं को लेकर प्रस्ताव रखे। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर चर्चा हुई और कई अहम फैसले लिए गए।