अपराधउत्तराखंड

ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले 5 हजार के इनामी को उत्तरप्रदेश से धर लाई पिथौरागढ़ पुलिस..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
उत्तराखंड: ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोपी 5 हजार के फरार इनामी को पिथौरागढ़ पुलिस उत्तरप्रदेश दे दबोच लाई। आरोपी करीब एक साल से ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा था, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने पिता का नाम आईडी में बदलकर छिपा था।

फाइल फोटो: एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव

एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देश पर सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान के तहत थाना जाजरदेवल पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी में फरार 5 हजार के इनामी अपराधी को उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार कर लिया।

फाइल फोटो: ऑनलाइन धोखाधड़ी

दरअसल चौकी प्रभारी वड्डा शंकर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने उ0नि0 मनोज पाण्डे प्रभारी सर्विलांस की टीम की मदद से मिली जानकारी के आधार पर ग्राम जेवर, जिला गौतम्बुद्धनगर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अत्यधिक सावधानी बरती और योजनाबद्ध तरीके से अपराधी को गिरफ्तार किया, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने पिता का नाम आई0डी0 में बदलकर आस मोहम्मद व पता जेवर, गौतम्बुद्धनगर उ0प्र0 करके छिपा हुआ था, पुलिस ने अथक प्रयासों से यह सफलता हासिल की।
—————————————
ये था अपराध…….

फाइल फोटो: ऑनलाइन धोखाधड़ी

11 जुलाई 2023 को थाना बेरीनाग में वादिनी ममता बोरा ने तहरीर दी थी कि किसी व्यक्ति ने फोन पर उनको अपना परिजन बताया और एकाउन्ट की जानकारी लेकर 95999/-रू निकाल लिये, जिस पर थाना बेरीनाग में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह गिरफ्तारी पुलिस की लंबी और सतर्कता से भरी जांच का परिणाम है, जिससे अन्य फरार अपराधियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
—————————————-
नाम पता अभियुक्त……
आमिर खान पुत्र नूरू खान निवासी चिरचिटा थाना सलेमपुर जिला बुलंदशहर उ0प्र0 ।
—————————————-
पुलिस टीम……
1:- शंकर सिंह- चौकी प्रभारी वड्डा,
2:- हे0 का0 पंकज भण्डारी- थाना जाजरदेवल
—————————————-
सर्विलांस टीम…
1:- मनोज पाण्डेय- प्रभारी सर्विलांस
2:- एसओजी हे0 का0 हेम चन्द्र सिंह,
3:- का0 कमल तुलेरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!