धर्म-कर्महरिद्वार

पीएम मोदी के “मन की बात” एक विशाल जन आंदोलन: श्रीमहंत रविंद्र पुरी..

एसएमजेएन पीजी कॉलेज में हुआ "मन की बात" का सीधा प्रसारण, 100 एपिसोड पूरे होने पर काटा केक, छात्र- छात्राओं ने बनाई रंगोली और सेल्फी प्वाइंट..

इस खबर को सुनिए

 

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज में आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 100 वें एपिसोड के सीधा प्रसारण का आयोजन श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष काॅलेज प्रबन्ध समिति व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की अध्यक्षता में किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में बताया कि 100 वें एपिसोड को लेकर उन्हें हजारों चिठ्ठियाँ और सन्देश प्राप्त हुए हैं, जिन्हें पढ़कर उनका मन भावुक हो गया। प्रधानमंत्री ने मन की बात के प्रथम एपिसोड को याद करते हुए बताया कि अब मन की बात एक अच्छाई पर जीत की पर्व की भांति सकारात्मकता का अनोखा पर्व बन चुका है जिसकी प्रतीक्षा पूरा देश करता है।

उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, वोकल फोर लोकल, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत आदि अनेकों समसामयिक मुद्दों पर विशेष प्रयास करने वाले आम जनमानस की भूरि-भूरि प्रशंसा भी की। श्री महन्त रविन्द्र पुरी महाराज, अध्यक्ष काॅलेज प्रबन्ध समिति व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री की मन की बात ने आम जन में आत्मविश्वास जगाने का यह प्रयास आज एक बड़े जन आन्दोलन का रूप ले चुका है। मन की बात के 100 वें एपिसोड पर श्री महन्त रविन्द्र पुरी महाराज व काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने केक काटकर हर्ष व्यक्त किया गया। काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि मन की बात के 101 वें एपिसोड पर माननीय प्रधानमंत्री से लाईव जुड़ने का काॅलेज प्रबन्ध समिति द्वारा माननीय प्रधानमंत्री से निवेदन किया जायेगा। प्रो. बत्रा ने बताया कि काॅलेज परिवार भी निरन्तर माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर सामाजिक रूप से कार्य करता आया है। उन्होंने बताया कि अगले माह उत्तराखण्ड राज्य स्तर पर होने वाली वाई-20 के तहत ऋषिकेश में कार्यक्रम में काॅलेज की छात्रा अर्शिका का चयन होना काॅलेज के लिए गौरव की बात है। कु. अर्शिका को चयनित होने पर काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने 5100 रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम में गौरव बंसल द्वारा सेल्फी प्वाईंट बनाया गया और गौरव बंसल, ममता, मानसी वर्मा द्वारा रंगोली बनायी गई साथ ही योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया गया तथा अर्शिका द्वारा मन की बात के पहले एपिसोड से 100 वें एपिसोड तक की यात्रा को संक्षिप्त रूप से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एक योग की प्रस्तुति भी दी गई, इस प्रस्तुति के लिए गौरव बंसल, ममता की टीम को 2100 रुपये का पारितोषिक दिया गया। इस अवसर पर मन की बात कार्यक्रम से जुड़ी बातों पर प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. नलिनी जैन, डाॅ. सुषमा नयाल, मोहन चन्द्र पाण्डेय, डाॅ. मिनाक्षी शर्मा, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. रेणू सिंह, डाॅ. रश्मि डोभाल, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. पदमावती तनेजा, हेमवती, नेहा गुप्ता, विनीत सक्सेना, प्रिंस, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. पल्लवी, प्रीति आहूजा, श्रीमती रिंकल गोयल, दीपिका आनन्द, आलोक शर्मा, संजीत कुमार, महिमा नागयान, डाॅ. सुगन्धा वर्मा, श्रीमती रूचिता सक्सेना, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. अमिता मल्होत्रा, वन्दना सिंह, शाहिन, प्रियंका, आस्था आनन्द आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!