अपराधहरिद्वार

“होली से पहले पुलिस का एक्शन: सार्वजनिक जगहों पर जाम छलकाने वाले 30 हुड़दंगी दबोचे, महिलाओं पर फब्तियां कसने की शिकायतों पर सख्ती..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में होली पर्व से पहले पुलिस ने हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों, ढाबों और सड़क किनारे शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 30 लोगों को दबोच लिया। फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय निकलने वाली महिलाओं पर शराबियों द्वारा फब्तियां कसने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने यह अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 7500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया तथा भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई।जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई नवनीत सिंह भुल्लर (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार) के निर्देश पर की गई। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों और सड़कों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।इन्हीं निर्देशों के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने नितेश शर्मा (थानाध्यक्ष सिडकुल) के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर क्षेत्र में अभियान चलाया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों और सड़क किनारे शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से कुल 30 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते या पिलाते पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।पुलिस टीम में शामिल अधिकारी….
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, थाना सिडकुल
वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर
उपनिरीक्षक इंद्रजीत राणा
उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट
अपर उपनिरीक्षक अनिल कुमार
अपर उपनिरीक्षक सुभाष रावत
चेतक कर्मी एवं पीएसी कर्मी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!