हरिद्वार

“पुलिस कप्तान नवनीत सिंह ने अब तीन कोतवालियों में बदले वरिष्ठ उपनिरीक्षक..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पुलिस कप्तान नवनीत सिंह ने तीन थाना कोतवालियों में वरिष्ठ उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत पुलिस लाइन से गोपाल दास भट्ट को शहर कोतवाली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) बनाया गया है, जबकि शहर कोतवाली में तैनात नंदकिशोर ग्वाड़ी को रानीपुर कोतवाली भेजा गया है।इसी क्रम में कनखल कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतेंद्र भंडारी को झबरेड़ा कोतवाली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक अनुज सिंह को कनखल कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस कप्तान की ओर से जारी आदेश के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!