अपराधहरिद्वार

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस का कड़ा प्रहार — 09 हुड़दंगी हिरासत में, 07 वारंटी गिरफ्तार..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने दिखाई सख्ती, शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों में मचा हड़कंप..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार असर दिखा रहा है। एक ओर जहां हुड़दंग कर माहौल बिगाड़ने वालों को हिरासत में लिया गया, वहीं फरार वारंटियों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसते हुए एक के बाद एक गिरफ्तारियां कीं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत शांति व्यवस्था भंग करने और फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 16 लोगों को अपने शिकंजे में लिया।शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में चौकी खड़खड़ी क्षेत्र में भीमगौड़ा के पास दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला और भड़कता देख पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 09 लोग सहज राम, रमेश कुमार यादव, राजेंद्र, देशराज, विजय, गोविंद, शिवपूजन, राजकुमार यादव और विनोद को हिरासत में ले लिया। सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इसी के साथ पुलिस ने फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाते हुए अलग-अलग टीमों का गठन कर दबिश दी। लगातार ठिकाने बदल रहे शातिर वारंटियों को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा और कुल 07 वारंटियों विशाल चुटैला, शिवम गुप्ता, विजय कश्यप, लक्ष्मण, राम, रोशन लाल और कमल को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।पुलिस टीम….
प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, एसएसआई नन्दकिशोर ग्वाडी, उपनिरीक्षक नवीन चौहान, अपर’उपनिरीक्षक भरत सिंह, उपनिरीक्षक नवीन सिंह नेगी, कांस्टेबल राकेश सिंह, कांस्टेबल अरुण नेगी, कांस्टेबल संदीप रावत, कांस्टेबल सुमित सिंह, कांस्टेबल सौरभ नौटियाल, कांस्टेबल अमित भट्ट ने संयुक्त रूप से अभियान को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!